हरिद्वार। रेलवे विभाग द्वारा ललतारो पुल रेलवे अंडरपास पर शुक्रवार को किए जा रहे निर्माण कार्यों के कारण स्थानीय लोग और यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हरिद्वार हिल बाईपास-टिबड़ी मार्ग बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्रों में पहुंचने के लिए कई किलोमीटर का लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है। शुक्रवार को रेलवे विभाग द्वारा ललतारो पुल रेलवे अंडरपास पर ट्रैक के गार्डर को बदलने का कार्य किया जा रहा था। इस कारण रेलवे द्वारा अंडरपास पर लोगों के आवागमन को बंद कर दिया गया। मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध होने की वजह से रोगियों के अलावा उनके तीमारदारों को हरिद्वार से मेला अस्पताल और ब्लड बैंक तक पहुंचने में शहर का चक्कर काटना पड़ा। मार्ग बंद होने के कारण निर्मला छावनी,ब्रह्मपुरी,बिलकेश्वर कॉलोनी,इंद्रा बस्ती,निर्मल अपार्टमेंट,इंडस्ट्रियल एरिया आदि क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं ज्वालपुर से हिल बाईपास होकर हरकी पैड़ी पहुंचने वाले लोगों को भी शुक्रवार को अपना रास्ता बदलना पड़ा।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment