Skip to main content

जातियों की दीवारो को तोड़कर राष्ट्रहित मे एक होने की जरूरत-साध्वी प्राची

अखण्ड भारत शक्तिपीठ ट्रस्ट ने किया सेवा करने वालो को सम्मानित


हरिद्वार। हिन्दू जागरण मंच नेत्री साध्वी प्राची ने कहा है कि इस समय जातियों, वर्गो की दीवारों को तोड़कर राष्ट्रहित मे संगठित होकर देश को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होने कहा कि आने वाले समय मे हमे अपनी रक्षा खुद करनी पड़ेगी। साध्वी प्राची रविवार को निष्काम सेवा ट्रस्ट मे अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट की ओर से आयोजित सम्मान समारोह को विशिष्ट अतिथि के रूप मे संबोधित कर रही थी। उन्होने कहा कि हिन्दू, हिन्दी, हिन्दूस्तान के लिए लड़ाई जारी रहेगी। उन्होने कहा कि हिन्दूस्तान तेजी से हर क्षेत्र मे प्रगति कर रहा है। जरूरत है जातियो, वर्गो मे बंटने के बजाए एक होकर राष्ट्र की मजबूती मे योगदान देने की। तभी भारत जल्द ही विश्व गुरू बनेगा। समारोह मे मुख्य अतिथि माॅं गंगा को बनाया गया, जिनकी प्रतिमा को प्रतीक स्वरूप मंचासीन कराया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष साध्वी विचित्र रचना ने कहा कि उनका प्रयास है कि अखण्ड भारत शक्तिपीठ ट्रस्ट लाॅर्ड मैकाले की शिक्षापद्वति के स्थान पर भारतीय संस्कृति और सभ्यता पर आधारित शिक्षा नीति को बढ़ावा दिया जाए। उनके ट्रस्ट द्वारा शीघ्र ही देशभर मे गुरूकुल की स्थापना कर समग्र शिक्षा को बढ़ाने की दिशा मे कार्य किया जाएगा। उन्होने कहा कि बेहतर भारत निर्माण के लिए जरूरी है कि हम आने वाली पीढ़ी को संस्कारी शिक्षा प्रदान करें। उन्होेने कहा कि ट्रस्ट देशभर मे अपने कार्यो को पहुचाने का कार्य करेगा। भारत पूरे विश्व को समरसता, बधुंत्व, वीरता और समपर्ण का रास्ता दिखाये, इसके लिए सभी को देशहित मे योगदान देना पड़ेगा। केदारनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष देवप्रकाश सेमवाल ने कहा कि केदारनाथ घाटी मे 2013 मे आयी आपदा के बाद मृतको की आत्म शांति के लिए साध्वी विचित्र रचना ने पूरे राज्य मे भागवतकथा करते हुए जनजीवन को फिर से प्रारंभ करने के प्रयासो मे काफी योगदान दिया। इस दौरान समारोह मे शिक्षा क्षेत्र मे बेहतरीन कार्य करने के लिए विद्याभारती के प्रांतीय मंत्री डा.रजनीकांत शुक्ल, शिक्षिका हिमांशु शर्मा, सामाजिक सेवा के लिए केदारनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष देवप्रकाश सेमवाल, चिकित्सा के क्षेत्र मे डा.बत्तरा, समाजसेवा के लिए श्रीमती जयन्ती देवी,डा.विजया, महंत श्यामपुरी, स्वच्छता के क्षेत्र मे अनिल गिरी सहित उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों, स्थानो से आये विभिन्न क्षेत्रों के 50 से अधिक समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन भाजयूमो नेता विदित शर्मा ने किया। समारोह मे बड़ी संख्या मे पौड़ी, रूद्रप्रयाग, देहरादून से आये लोगों के अलावा स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।