Skip to main content

सांई पालकी यात्रा में लगे बाबा के जयकारे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा सबूरी का संदेश दिया

 


हरिद्वार। र्साईं की पालकी उठा के देख ले, तेरा जन्म सफल हो जाएगा शिरडी आकर देख ले, शिरडी वाले सांई बाबा, सांईं की महिमा अपार, एक बार तो चलो साईं के दरबार, जैसे सांई बाबा के भजनों पर नाचते गाते हुए बड़ी संख्या में भक्त पालकी यात्रा में शामिल हुए। सांई भक्ति में लीन श्रद्धालुओं ने श्रद्धा सबूरी का संदेश दिया। भूपतवाला चैक बाईपास रोड़ स्थित श्री साई मंदिर के 29वें स्थापना दिवस के अवसर साईं पालकी शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर हरकी पैड़ी पहुंची। साईं बाबा का 108 कलश से स्नान कराया गया और इसके बाद पालकी शोभा यात्रा मंदिर में पहुंची। पालकी यात्रा की भव्यता से पूरा क्षेत्र साईंमय हो गया हर कोई साईं बाबा के जयकारे लगा रहे थे। साईं पालकी शोभायात्रा के संचालक सुनील नागपाल की देख रेख में भक्तों ने भाग लिया । इस दौरान मुख्य सेवक सुनील नागपाल ने कहा की हर प्रकार के साधन होते हुए भी साई बाबा ने बिल्कुल साधारण जीवन बिताया और भक्तों को सामाजिक और धार्मिक जिम्मेदारियों का वहन करते हुए मानव सेवा करने की प्रेरणा दी थी। उनके जीवन से सभी को सीख मिलती है। मुख्य ट्रस्टी प्रिया दत्त ने कहा की साई बाबा की पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। भक्तो का कल्याण होती है। कष्टों से मुक्ति मिलती है। शिरड़ी में साईं धाम में लगातार भंडारे का आयोजन किया जाता है। साईं बाबा अपने भक्तों के पास संकट नही आने देतें। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह खाने के स्टॉल भी लगाए गए। साईं सेवकों ने प्रसाद वितरण किया। पालकी शोभायात्रा के बाद शाम के समय देहरादून से आए गायक विनोद डिमरी व दूरदर्शन कलाकार सुरेंद्र सक्सेना, मुकेश सक्सेना, अमित सक्सेना नने साईं भजनों द्वारा श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। शोभायात्रा में 108 महिलाएं कलश लिए हुए चल रही थी।  बैंड बाजारों पर बज रहे साईंभजनों से वातावरण साईंमय बना हुआ था।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।