Skip to main content

चारधाम यात्रा को लेकर गंभीर नहीं सरकार-नरेश शर्मा


 हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने राज्य सरकार पर चार धाम यात्रा के प्रति गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए सरकार की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। तीर्थ यात्रियों को केवल भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। चार धाम परिसर की तो बात ही अलग है। हरिद्वार से ही तीर्थयात्रियों की परेशानियों का सिलसिला शुरू हो रहा है। गाड़ियां उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में बाहर से आने वाले गाड़ी चालक मनमाना पैसा वसूल रहे हैं। ऋषिकेश से लेकर बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम तक लोगों के ठहरने खाने-पीने चिकित्सा आदि की कोई व्यवस्था नहीं है। ऋषिकेश में लाखों लोग सड़क के किनारे खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। मौसम को देखते हुए भी चिकित्सा व्यवस्था नहीं की गई है। जिस कारण अभी तक करीब 30 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार यात्रा को लेकर बिल्कुल भी गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री और मंत्री यात्रा की गंभीरता. छोड़कर केवल चंपावत उपचुनाव में जुटे हुए हैं। सरकार को चार धाम यात्रा की सफलता को प्राथमिकता में लेना चाहिए और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंभीर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी किस तरह से यात्रा की उपेक्षा कर रहे हैं। इसका अंदाजा हरिद्वार में हाईवे का दूधाधारी चैक वाला पुल देखकर लगाया जा सकता है। यह पुल कुंभ से पहले बनना था। लेकिन उसका काम रोक दिया गया था। कुंभ के बाद से  पुल का कार्य रुका पड़ा था। लेकिन अधिकारियों ने अब जबकि यात्रा पूरे चरम की तरफ बढ़ रही है। ऐसे व्यस्ततम समय में पुल का काम शुरू करा दिया है। इससे दिन भर जाम लगा रहता है और इसका खामियाजा तीर्थ यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है। वहीं दूसरी और जब हरिद्वार में बाजारों में तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ है। प्रशासन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अपनी अदूरदर्शिता का परिचय दे रहा है। अधिकारियों को समझना चाहिए कि यह समय व्यापारियों के लिए चार पैसे कमाने और तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का समय है ना कि उन्हें परेशान करने का। उन्होंने कहा कि अगर सरकार यात्रा के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दी तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।