Skip to main content

एसएमजेएन कालेज में किया योग कार्यशाला का आयोजन

 


हरिद्वार। एस.एम.जे.एन.काॅलेज में आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के  अन्तर्गत यौगिक सांईस एवं प्रेक्टिस विषय पर योग क्रियाओं हेतु काॅलेज के व्याख्यान कक्ष में योग से सम्बन्धित आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ योगाचार्य रजनीश, प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा,डा.मनमोहन गुप्ता व डा.तेजवीर सिंह तोमर,डा.जे.सी. आर्य, विनय थपलियाल द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। योगाचार्य रजनीश ने जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय धर्म और दर्शन में योग का अत्यधिक महत्व है। आध्यात्मिक उन्नति या शारीरिक और मानसिक स्वास्स्थ्य के लिए योग की आवश्यकता को प्रायः सभी दर्शनों एवं भारतीय धार्मिक सम्प्रदायों ने एकमत व मुक्तकंठ से स्वीकार किया है। योगी रजनीश ने शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को योग अभ्यास की जानकारी देते हुए अभ्यास भी कराया। आसनो की महत्ता विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि आसनो के अभ्यास से मानव शरीर के जड हो चुके जोड़ एवं मांस-पेशियां लचीली हो जाती हैं। जिससे शरीर की उर्जा का विस्तार होने लगता है। महर्षि पतंजली के अनुसार योग की परिभाषा है ‘’स्थिरं सुखं आसनं‘’ अर्थात स्थिरता पूर्वक किसी भी स्थिति में सुख से लम्बे समय तक बैठे रहना ही आसन कहलाता है। योगी रजनीश ने बताया कि योग अभ्यास द्वारा मनुष्य अपने शरीर की समस्त नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर सकारात्मक उर्जा में परिवर्तित कर सकता है। जिससे उसके भीतर एक नवीन उर्जा का संचार होता है तथा रोग, शोक, दुख तनाव आदि स्वतः ही समाप्त हो जाते है। उन्होंने सभी साधको को कमर दर्द, सर्वाइकल, मधुमेह, ब्लड-प्रेशर, मोटापा, माईगे्रन आदि समस्याओ से सम्बन्धित योग आसनो में स्कंध चालन, गोरक्षासन, नाड़ी संचालन, ताड़ासन, आदि के साथ ही इन्द्रियों की एकाग्रता के साथ ही मन की शांति के लिए प्राणायाम का अभ्यास भी कराया। योग अभ्यास में सभी को लेटने, बैठने एवं खडे होने वाले विभिन्न प्रकार के आसन कराये जिसमें विशेष रूप से स्कंध चालन का अभ्यास कराया तथा महत्व बताया कि इससे कमर र्दद सम्बन्धित रोगों के साथ ही पेट सम्बन्धित रोगों में भी लाभ मिलता है तथा व्यक्ति को तनाव में भी आराम मिलता हैं। साथ ही सभी साधको को शारीरिक एवं मानसिक संतुलन के लिए प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि मनुष्य व्यस्त जीवन शैली के चलते विभिन्न रोगो से ग्रस्त हो चुका है जैसे सर्वाइकल, मधुमेह, ब्लड प्रेशर आदि। अतः इन सबसे छुटकारा पाने का एक मात्र साधन योग अभ्यास ही है। यदि मनुष्य योग अभ्यास करता है तो वह स्वयं तो स्वस्थ रहता ही है। साथ ही अपने साथ जुड़े अन्य लोगो को भी स्वस्थ जीवन जीने हेतु प्रोत्साहित कर सकता है। योग आसनो द्वारा मांसपेशियां तथा शरीर के जोड़ स्वस्थ रहते है। जिससे मनुष्य लम्बी आयु तक अपने शरीर को स्वस्थ रख सकता है। बताया कि वैदिक, जैन और बौद्ध दर्शनों में योग का महत्व सर्वमान्य है, सविकल्प बुद्धि और निर्विकल्प प्रज्ञा में परिणित करने हेतु योग साधना का महत्व सर्वमान्य स्वीकृत है। काॅलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि आधुनिक युग में मनुष्य की व्यस्तता और मन की व्यग्रता के कारण योग का महत्व बढ़ गया है। आधुनिक व्यक्ति का चित्त या मन अपने केन्द्र से भटक गया है, उसके अन्तर्मुखी और बर्हिमुखी होने में सन्तुलन नहीं रहा, जिसका परिणाम सम्बन्धों में तनाव और अव्यवस्थित जीवनचर्या के रूप में सामने आया है। कार्यशाला का संयोजन समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डा.जगदीश चन्द्र आर्य द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष विनय थपलियाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं हिमांशी एम.ए.समाज शास्त्र, सैजल बी.ए. चतुर्थ सेम तथा गौरव बंसल बी.काॅम. चतुर्थ सेम ने मनमोहक योगा प्रस्तुति दी। इस अवसर डा.विनीता चैहान,रिचा मिनोचा, डा.शिवकुमार चैहान,डा.मनोज सोही,डा.प्रदीप त्यागी,कविता छाबड़ा,रिंकल गोयल,वैभव बत्रा,डा.लता शर्मा,डा.आशा शर्मा,डा.मोना शर्मा,डा.निविन्धया शर्मा,डा.रेनू सिंह,डा.रूचिता सक्सेना,अन्तिम त्यागी,डा.अमिता मल्होत्रा,डा.सुगन्धा वर्मा,डा.सरोज शर्मा,दीपका आनन्द,डा.पूर्णिमा सुन्दरियाल,डा.प्रज्ञा जोशी,विनीत सक्सेना,डा.पुनीता शर्मा,प्रियंका प्रजापति,नेहा गुप्ता,योगेश्वरी,संतोष,पूजा, दिव्याश शर्मा आदि उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।