Skip to main content

जिलाधिकारी ने शहर मे वृक्षारोपण के लिए भूमि चिहिन्त करने के दिए निर्देश

 


हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में गंगा संरक्षण से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं को चर्चा के लिये सदस्य संयोजक,उप वन संरक्षक, जिला गंगा संरक्षण समिति दीपक सिंह ने जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी को बैठक में उप वन संरक्षक ने नमामि गंगे के डिजिटल डैशबोर्ड के सम्बन्ध में जानकारी दी तथा पोर्टल पर जिला गंगा संरक्षण समिति से सम्बन्धित समस्त अभिलेखों को अपलोड करने की जिम्मेदारी सौंपने हेतु एक नोडल अधिकारी नामित करने हेतु समिति के सम्मुख रखा,जिस पर जिलाधिकारी ने उप वन संरक्षक को नोडल अधिकारी नामित करने पर सहमति प्रदान की। जिलाधिकारी द्वारा सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बैठक में नमामि गंगे कार्य के अन्तर्गत ज्चालापुर में दुर्गाघाट के निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की,जिस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डी0पी0आर0 भेज दी गयी है। जल्द ही दुर्गाघाट का निर्माण कराया जायेगा। बैठक में जिला गंगा संरक्षण समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की संख्या के सम्बन्ध में भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक में गंगा नदी के आसपास आर्गेनिक खेती के सम्बन्ध में भी चर्चा हुई, जिसमें बताया गया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत गंगा के किनारे स्थित 81 गांवों में यह योजना चल रही है। बैठक में सिटी फारेस्ट के सम्बन्ध में भी विस्तृत चर्चा हुई, जिस पर जिलाधिकारी ने शहर में वृक्षारोपण के लिये भूमि चिह्नित करने के लिये एसडीएम सदर, नगर निगम तथा अधिशासी अभियन्ता सिंचाई विभाग को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में कस्सावान नाला, लोगों की शिकायतों का निराकरण, गंगा घाटों पर पर्यटन की सम्भावनायें, गंगा घाटों का रख-रखाव, 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गंगा के किनारों पर पौंधों का रोपण आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 कुमार खगेन्द्र, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 योगेश भारद्वाज, परियोजना प्रबन्धक जल निगम आर0के0 जैन, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अशोक कुमार, अभिहित अधिकारी एफडीए आर0एस0 पाल, ए0ई0 जल संस्थान राकेश कुमार, सह संयोजक नमामि गंगे विचार मंच शिखर पालीवाल, हिमांशु सरीन, जिला गंगा संरक्षण समिति से जुड़े स्वयंसेवी संगठन, वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।