हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने क्षेत्रान्गर्त स्थित एक कंपनी की सिक्योरिटी राशि के लाखों रुपए पार्टनर द्वारा हड़पने के मामले मे अमानत में खयानत डालने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कम्पनी के एक पार्टनर ने दूसरे के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की पुलिस जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2019 में सिडकुल में एक कंपनी का लिखित समझौता दो पार्टनरों के बीच हुआ था। समझौते में 25 लाख रुपए बतौर सिक्योरिटी राशि अकाउंट में जमा कराई गई थी। आरोप है कि दूसरे पार्टनर ने जालसाजी कर धनराशि खाते से निकाल ली। कृष्ण देव प्रसाद सिंह पुत्र हरिवंश सिंह निवासी बुद्धा कालोनी पटना बिहार ने पार्टनरशिप में भोला नाथ सिंह के साथ एक कंपनी संचालित की थी। कुछ समय बाद ही सहमति के अनुसार दोनों ने व्यवसाय से अलग होने का निर्णय लिया। इस बीच कृष्ण देव को बकाया राशि के लिए तीन माह के अंतराल का चेक दिया गया। लेकिन चेक बैंक में बाउंस हो गया। इससे बकाया राशि का भुगतान नहीं हो पाया। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान भोलानाथ ने फोन उठाने तक बंद कर दिए गए। सिडकुल पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों के बीच बैठक कर जल्दी पैसा लौटाने पर सहमति बनी। प्रतिमाह दो ढाई लाख रुपए देने पर समझौता हुआ। एक चेक 25 लाख रुपए का दिया गया। अब तीन साल बीतने के बाद भी पीड़ित को रकम नहीं लौटाई गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल के अनुसार सह पार्टनर भोला नाथ सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment