हरिद्वार। शिवालिक नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका पर क्षेत्र की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। टिहरी विस्थापित कालोनी स्थित कार्यालय पर हुई कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संजीव चैधरी ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सुभाषनगर, टिहरी विस्थापित कालोनी, रामधाम व नवोदय नगर आदि इलाकों में पेयजल की समस्या निरंतर बनी हुई है। गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या विकराल रूप ले लेती है। पेयजल की समस्या दूर करने के लिए क्षेत्र में पानी की टंकीयां लगायी जानी चाहिए। पानी निकासी के लिए नालीयां व सड़कें नहीं होने से बरसात के दिनों में घरों और दुकानों में पानी भर जाता है। लोगों के बार-बार अवगत कराने के बावाजूद जनप्रतिनिधियों का इस और कोई ध्यान नहीं है। नगर पालिका अध्यक्ष,सभासद, विधायक,सांसद भाजपा के होने के बावजूद ना तो क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो रहा है, ना ही विकास कार्य कराए कार्य जा रहे हैं। चैधरी ने कहा कि परेशान जनता सड़कों पर आने को तैयार बैठी है। यदि जल्द ही समस्याएं दूर नहीं की गयी तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। सिडकुल होने के बावजूद युवा रोजगार के लिए धक्के खा रहे हैं। बैठक मे भगवान सिंह तोमर,विजय धीमान,पुष्पेंद्र गुप्ता,रामाशीष यादव, एसएस चोबे,आरएसपाल,बीएनसिंह,अनिल सिंह,जसवीर सिंह,खजान सिंह,माँगेराम,मुसाफिरराम,प्रभु दयाल, आर.धीमान,रामअवध,रामनारायण,श्रीनाथयादव,सुरेश चैधरी, बालेश्वर प्रसाद,बीडी कुसुमलाल,महेंद्र व पुरूषोत्तम आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment