Skip to main content

श्री स्वामि नारायण आश्रम का पाटोत्सव धूमधाम से सम्पन्न


 हरिद्वार। श्री स्वामीनारायण आश्रम का 19वां पाटोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ। 1 मई से 9 मई तक आयोजित किए गए पाटोत्सव में श्रीमद् भागवत सप्ताह व स्वामी नारायण भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए। श्री स्वामी नारायण आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी हरिबल्लभ दास शास्त्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार व मानव कल्याण को संस्था सदैव समर्पित रहती है। संस्कृत शिक्षा व गौ संवर्धन में संस्था अग्रणीय भूमिका का निर्वहन करती है। उन्हांेने कहा कि हमारे क्षेत्र के पार्षद एवं समाजसेवी अनिरुद्ध भाटी, पत्रकार संजय वर्मा, एडवोकेट अरविंद शर्मा, गोपी खन्ना, श्याम अदलक्खा सहित देशभर के भक्तों व सहयोगियों ने तन-मन-धन और सेवा के माध्यम से सहयोग किया। जिसके फलस्वरूप संस्था सेवा प्रकल्पों का संचालन कर रही है। जिनके प्रति श्री स्वामीनारायण आश्रम भूपतवाला आभार प्रकट करता है। आश्रम के संचालक श्री स्वामी आनंद स्वरूप शास्त्री महाराज ने कहा कि श्री स्वामी नारायण आश्रम में 19वें पाटोत्सव के अवसर पर मुख्य मार्ग पर स्वागत द्वार व गुजराती रसोई भोजनालय का संतों की पावन उपस्थिति में शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वागत द्वार को शासन व नगर निगम से स्वीकृति दिलाने में विधायक मदन कौशिक व नगर निगम में भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि श्री स्वामी नारायण आश्रम ने उत्तरी हरिद्वार में जहां सुन्दर घाट का निर्माण किया है वहीं अब विशाल स्वागत द्वार का निर्माण प्रारम्भ करवाकर क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण में चार चांद लगाने का कार्य किया है। इस अवसर पर श्री स्वामीनारायण आश्रम भूपतवाला के संस्थापक श्री स्वामी हरिबल्लभ दास शास्त्री महाराज, आश्रम के संचालक आनंद स्वरूप शास्त्री महाराज, स्वामी जयेन्द्र शास्त्री, स्वामी धर्मानंदन, गंगासागर स्वामी एवं वृंदावन में श्री स्वामीनारायण आश्रम का संचालन करने वाले भागवताचार्य श्री स्वामी कृष्ण बल्लभदास शास्त्री और इस आयोजन के मुख्य यजमान भिखूबा आदि ने सहयोगियो को माला पहना कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार प्रकट किया और संतजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।