Skip to main content

यात्रियों को सस्ती व सुलभ यात्रा कराएगा अभिनव टूर एण्ड ट्रैवल-चैरसिया

 


हरिद्वार। रेलवे स्टेशन के गेट के सामने पुरुषार्थी मार्केट में अभिनव टूर एंड ट्रेवल्स का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र चैरसिया ने कहा कि हरिद्वार चार धाम यात्रा का मुख्य द्वार होने के साथ मां गंगा की नगरी के नाम से जाना जाता है। ऐसे में तीर्थ यात्रियों को सुगम कथा सुलभ यात्रा उपलब्ध कराना और तीर्थ यात्रियों की सेवा करने से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। महानगर व्यापार मंडल के महामंत्री नाथीराम सैनी ने कहा तीर्थ नगरी हरिद्वार के कण-कण में भगवान बसते हैं। यहां आस्था और श्रद्धा के लिए विश्व भर से तीर्थयात्री आते हैं। जहां हम कभी जा नहीं सकते। जहां की संस्कृति, भाषा हमने कभी सुनी नहीं। वहां के लोगों को विश्व प्रसिद्ध पावन नगरी में देखकर तथा उनकी सेवा का थोड़ा बहुत अनुभव कर हम अपने आप को धन्य समझते हैं। महानगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुनील शेट्टी ने कहा जो लोग किसी ना किसी रूप में तीर्थ यात्रियों को चारों धाम के दर्शन कराने में सहयोग या सहायता करते हैं। उनमें ट्रेवल्स का व्यवसाय सबसे प्रमुख है। हम लोग समय से तीर्थ यात्रियों के टिकट बुक करवाने के साथ उन्हें सस्ती दरों पर वाहन उपलब्ध कराकर यात्रा करने में उनकी मदद करते हैं। साथ ही मेहनत के माध्यम से सेवा भाव की दृष्टि से पूर्ण मनोबल के साथ तीर्थ यात्रियों को चारों धाम की सुलभ सस्ती तथा आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराकर उनकी सेवा करने का पूर्ण प्रयास करते हैं। मशाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर मनोज कुमार मनोजानंद ने कहा अभिनव टूर एंड ट्रेवल्स तीर्थ यात्रियों के लिए सस्ती यात्रा उपलब्ध कराकर एक आदर्श स्थापित करने के साथ-साथ तीर्थ यात्रियों की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस अवसर पर नाथीराम सैनी,मुकेश कुच्छल, अमन यादव, मोहित, विनोद मिश्रा,सुनील मनोचा,मुकेश, राजेश भाटिया, राकेश भाटिया, उमेश चैधरी,सुनील शेट्टी,महेश,रामलाल,संजू,जितेंद्र चैरसिया,आकर्षित चैरसिया,अभिनव चैरसिया,ठाकुर मनोज कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।