Skip to main content

इनरव्हील क्लब हरिद्वार ईकाई की वार्षिक बैठक आयोजित


 हरिद्वार। देश एवं विदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास एवं उनके उत्थान की दिशा में अपने सेवा कार्यों के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान एवं भूमिका निभाने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था इनरव्हील क्लब हरिद्वार ईकाई की वार्षिक बैठक का आयोजन मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन गुरप्रीत कौर एवं जोनल कोऑर्डिनेटर मीनू डांग क्लब प्रमुख रूप से शामिल हुई। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष डा.मनु शिवपुरी और उनकी टीम के सदस्यों ने दोनों महिला पदाधिकारियो का माल्यार्पण करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथीयों व पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं अनन्या भटनागर द्वारा सुंदर गीत प्रस्तुत कर की गई। वार्षिक बैठक में क्लब की अध्यक्ष डा.मनु शिवपुरी ने क्लब की और से समाज एवं शहर मे महिलाओं एवं बालिकाओं की सहायता के लिए किए गए सभी कार्यों का वार्षिक लेखा-जोखा सदस्यों के सम्मुख पेश किया। डा.मनु ने कहा कि क्लब ने अपने उददेश्यो एवं जन सेवा के कार्यों को प्रमुख रूप से निभाते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम किया है। क्लब की ओर से कोरोना काल में गरीब एवं असहाय लोगों की मदद, बालिकाओं की शिक्षा व्यवस्था में सहायता, महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ घटित अपराधिक घटनाओं पर तुरंत एक्शन लेते हुए उनको न्याय दिलवाना, सामाजिक दायित्व निभाते हुए वृक्षारोपण अभियान को बढ़ावा देना एवं पॉलिथीन  के बारे में लोगों को जागरूक करना। हरिद्वार शहर को नशा मुक्त बनाते हुए स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम एवं नशे के बारे मे जागरूक करना, ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन क्लब की ओर से जनहित के कार्यों में प्रमुख रूप में शामिल रहे है। इस दौरान क्लब की ओर से एक अपंग अपाहिज बच्ची की सहायता करते हुए  व्हीलचेयर प्रदान की गई। मुख्य अतिथि गुरप्रीत कौर ने इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष डा.मनु शिवपुरी द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जमकर सराहना करते हुए क्लब की ओर से उनको साधुवाद दिया।  कार्यक्रम में मेघा और सिमरन के द्वारा बनाई गई .आर्ट ऑफ गैलरी और पोट्रेट आर्टिस्ट के सुन्दर उत्पादों को क्लब की ओर से विशेष सराहा गया। कविता शर्मा द्वारा मंच संचालन किया गया एवं वैष्णवी झा को शानदार नृत्य प्रस्तुत करने पर और बालक तेजस को मंच से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सेक्रेटरी इंदु मिश्रा,कोषाध्यक्ष जया साक्षी गुप्ता, आॅडिटर पायल गुप्ता, डा.अनु लूथरा,डा.विनीता कुमार, सीमा चोपड़,ा प्रतिभा राय, मोनिका अरोड़ा, मीनाक्षी गुप्ता, विनीता गौनियाल,अनुज जैन आदि महिलाएं शामिल रही।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।