हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने जीरो जोन में सवारी उतारने के बाद भी अंदर घूम रहे दो ऑटो रिक्शा और छह ई रिक्शा पकड़ते हुए उसे सीज कर दिए। कोतवाली पुलिस का दावा है कि इस तरह का अभियान नियमित तौर पर जारी रहेगा। यात्रा सीजन मे इन दिनों जीरो जोन में ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा एवं साइकिल रिक्शा की भरमार है। हालात इस कदर खराब है कि इस मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर हो रहा है। कई बार पुलिस के संरक्षण में जीरो जोन में इनके संचालन के आरोप आए दिन लगते रहते हैं। आरोप है कि जीरो जोन में दौड़ने वाले यह ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा एवं साइकिल रिक्शा श्रद्धालुओं पर्यटकों से मनमाना किराया वसूलते हैं। इसी के मददे्नजर मंगलवार को नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत की अगुवाई में पुलिस ने अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने जीरो जोन मे अवैध रूप से दौड़ रहे दो ऑटो रिक्शा पकड़ लिए, जिसके बाद छह ई रिक्शा पकड़ लिए गए। कोतवाली प्रभारी राकेंद्र कठैत के अनुसार जब्त सभी वाहन सीज कर दिए गए हैं। पुलिस की ओर से अवैध रूप से दौड़ने वाले इस तरह के वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment