Skip to main content

11-12 जून को होगी विहिप केंद्रीय मार्गदर्शन मण्डल की बैठक

 


हरिद्वार। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की 11-12 जून को निष्काम सेवा ट्रष्ट में होने वाली बैठक में 300 से अधिक संत महात्मा भाग लेंगे। बैठक की तैयारियों में जुटे विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं केंद्रीय मंत्री धर्माचार्य संपर्क अशोक तिवारी ने बताया कि मार्गदर्शक मण्डल की बैठक में कुटुम्ब प्रबोधन, घर वापसी जैसे प्रस्तावित विषयों पर विचार मंथन के साथ जनसंख्या नियंत्रण, समान नागरिक संहिता पर भी विचार किया जा सकता है। देशभर में चर्चित ज्ञानवापी के विषय पर अशोक तिवारी ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने इस सम्बंध स्पष्ट किया था कि चूंकि प्रकरण अभी न्यायालय में है, इसलिए अधिक टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा। विश्व हिन्दू परिषद् इस बैठक में उपस्थित धर्माचार्य विद्ववत जनों के मध्य विभिन्न प्रस्ताव के माध्यम से हिन्दू हितों की चिंता करते हुए प्रस्ताव परित करेगा। देश व धर्म को दिशा देने के लिए धर्माचार्य एवं विश्व हिन्दू परिषद घर वापसी जैसे मुद्दों पर चर्चा कर हिन्दू धर्म में गैर सनातनियों की वापसी को लेकर चर्चा एवं प्रयास किये जायेंगे। देश को एकता के सुत्र में बांधने के लिए और हिन्दूत्व को मजबूत करने के लिए कुटुम्ब प्रबोधन पर विचार मंथन किया जायेगा। मार्गदर्शक मण्डल बैठक के निमित्त विहिप प्रवक्ता अशोक तिवारी ने आज श्रीपंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के महंत रघुमुनि,आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरी, श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज, श्रीमहंत महेशपुरी महाराज, श्रीमहंत शिवशंकर गिरी महाराज,संत जसविंदर सिंह शास्त्री,महंत दामोदर दास,आचार्य महामंण्डलेश्वर विशोक आनन्द भारती, आचार्य महामण्डलेश्वर बालकानन्द गिरी महाराज,शांतिकुज प्रमुख डॉ.चिन्मया पाण्डेय आदि शीर्ष धर्माचार्यों से मिलकर मार्गदर्शक मण्डल की बैठक में आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर मयंक चैहान धर्माचार्य संपर्क प्रमुख,संजय वर्मा,प्रमोद पाल सोशल मीडिया,प्रणव त्यागी मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।