Skip to main content

2025तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाना सरकार का मुख्य उद्देश्य -पुष्कर सिंह धामी

 मुख्यमंत्री ने स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद


हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ओम घाट पहुंचे और मां गंगा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुये देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुये मां गंगा से आशीर्वाद लिया। चंपावत में हुई जीत के बाद गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार दौरे पर रहे जहां वह अपने गुरु स्वामी जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मिलने उनके आश्रम पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सभी को गंगा दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य में विकल्प रहित संकल्प के आधार पर विकास कार्यों में लगी है। वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाना उनका और उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य है और इसकी पूर्ति को वह और उनकी सरकार लगातार प्रयत्नशील है। कोरोना काल के करीब ढाई वर्ष बाद बिना प्रतिबंध के आयोजित गंगा दशहरा पर उमड़ी भीड़ को सनातन श्रद्धा का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था का पालन करने का आह्वान किया, साथ ही प्रशासन को श्रद्धालुओं को किसी भी किस्म की परेशानी न आने देने के निर्देश दिए। हमारा प्रदेश दिन दुगनी रात चैगुनी तरक्की करें और जिस संकल्प के साथ हम उस पर देश को चलाना चाह रहे हैं वह संकल्प पूरा करने में मां गंगा हमें आशीर्वाद दें। इस अवसरं पर रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द,दिनेश,भाजपा जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,विहिप नेता नितिन गौतम, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.योगेन्द्र सिंह रावत,अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल,एसडीएम पूरन सिंह राणा,एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी शेखर जुयाल सहित कई अधिकारी व भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।