Skip to main content

लगभग 250 रोगियों की निःशुल्क चिकित्सा एवं औषधि वितरण किया गया


हरिद्वार। विश्व योग क्रान्ति के जनक परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज, आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण एवं उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में पतंजलि भारतीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (पतंजलि आयुर्वेद महाविद्यालय) के तत्वाधान में ‘ग्राम श्री प्रथम पुरस्कार’ से सम्मानित आदर्श ग्राम रोहालकी किशनपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम संचालित किया गया। चिकित्सा शिविर में आँख, कान, गला रोग, गठीया, स्त्री रोग, बुखार, पथरी ईत्यादि के लगभग 250 रोगियों की चिकित्सा की गयी। शिविर में रोगियों को निःशुल्क औषधि वितरण किया गया। प्राचार्य प्रो. डॉ. अनिल कुमार ने सामान्य जीवन में योग को आत्मसात करने पर बल दिया। उन्होंने योगासनों व प्राणायाम की क्रियाओं से शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा ग्रामवासियों को अपने आसपास पाये जाने वाले औषधीय पौधों जैसे- तुलसी, गिलोय, नीम, एलोवेरा आदि की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया। प्रो. डॉ. प्रत्युष कुमार सिंह ने शिविर में किशोरावस्था व गर्भावती महिलाओं को पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को खून की कमी से होने वाली परेशानियों के बारे में बताया। साथ ही डॉ. प्रत्युष ने खून की कमी को दूर करने के लिए पोषक आहार जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, पनीर, दाले आदि को आहार में शामिल करने की सलाह दी। पक्षी वैज्ञानिक डॉ. विनय सेठी जी ने गौरैया संरक्षण के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की तथा गौरैया के घोंसले बाँटे। चिकित्सा शिविर में पतंजलि आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. अनिल कुमार जी, स्वस्थवृत विभाग प्रमुख प्रो. डॉ. प्रत्युष कुमार सिंह जी एवं एम.डी.ध् एम.एस. डॉक्टर उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में रोहालकी गाँव के एक शुरूआत एन.जी.ओ. के सदस्य श्री नवीन जी, श्री दिक्षांत चौहान जी, प्रधान चंदन चौहान जी आदि का विशिष्ट सहयोग प्राप्त हुआ।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।