Skip to main content

हरेराम आश्रम से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई संतों की भ्रमणशील की जमात


 हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की भ्रमणशील जमात कनखल स्थित श्री हरेराम आश्रम से उत्तर प्रदेश हसनपुर के झकडी गांव के लिए रवाना हुई। रवानगी से पूर्व जमात के श्रीमहंतों ने महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज के सानिध्य में पवित्र गोला साहेब का पूजन अर्चन किया और विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के मुखिया महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि जमात झंडे वाले मंदिर झकड़ी के लिए रवाना हो रही है और वहां पर चातुर्मास तक विश्राम करेगी। इसके बाद सीतापुर, लखनऊ, गोंडा, बहराइच, अयोध्या होते हुए जमात प्रयागराज पहुंचेगी और आगामी कुंभ की तैयारियां प्रारंभ करेगी। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और राष्ट्र में नैतिक भावनाओं की जागृति के लिए संतो की जमात पूरे देश में भ्रमण करती है। सभी को मानवता का संदेश देना। लोगों में पठन-पाठन स्वाध्याय और सिमरन के प्रति जागृति उत्पन्न करना ही संतों का मूल उद्देश्य है। महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज ने धर्म के प्रचार प्रसार हेतु श्री राम कथा का आयोजन किया और आगे भी वह कथा का आयोजन करते रहेंगे। इसके लिए वह साधुवाद के पात्र हैं। संत समाज ईश्वर से उनकी दीर्घायु की कामना करता है। श्रीमहंत अद्वैतानंद महाराज ने कहा कि संतों का जीवन धर्म के संरक्षण संवर्धन और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित रहता है। अब युवा पीढ़ी को इस कार्य की नैतिक जिम्मेदारी उठानी होगी। संत समाज सदैव ही भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाकर ज्ञान की प्रेरणा देता आया है और युवा संत भारतीय संस्कृति की रीढ़ हैं। जो राष्ट्र को उन्नति की ओर अग्रसर करने में अपना अहम योगदान प्रदान करेंगे। हरेराम आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज ने जमात के सभी संतो का आभार व्यक्त करते हुए उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं। जो जमात के श्रीमहंत और संतों ने संपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित रहकर उनका सहयोग किया। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन प्राचीन काल से ही संत परंपरा का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करता चला आ रहा है। हम सभी को अपने धर्म के प्रति जागृत रहकर देश को एकता के सूत्र में पिरोना चाहिए। तभी एक सशक्त समाज का निर्माण हो सकेगा। महंत केशव मुनि, महंत कृष्ण मुनि, कोठारी शास्त्री परमेश्वर मुनि महाराज ने भी जमात में शामिल सभी संतों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुखिया महंत दुर्गादास, स्वामी वेदानंद, श्रीमहंत अद्वैतानंद, महंत दामोदर दास, महंत हंसराम दास, महंत दामोदर शरण दास, महंत सुतिक्ष्ण मुनि, महंत कृष्ण मुनि, महंत रामसागर मुनि, साध्वी प्रभा मुनि, महंत दर्शनदास, महंत जयेंद्र मुनि, स्वामी केशव मुनि, महंत प्रेमदास, महंत प्रकाश मुनि, महंत गोविंददास, महंत शुभम गिरी, स्वामी परमेश्वर मुनि आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।