Skip to main content

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह


 हरिद्वार। अग्निपथ योजना के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चैक पर सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि बेरोजगार युवाओं व सशस्त्र बलों के मनोबल को तोड़ने वाली अग्निपथ योजना बिना किसी सूझबूझ के तथा इससे भविष्य में होने परिणामों पर विचार किए बिना ही लागू कर दी गयी। देश हित में सरकार को इस योजना को तत्काल वापस लेना चाहिए। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि दो करोड़ नौकरियां प्रतिवर्ष देने का वादा कर सत्ता में आयी भाजपा सरकार ने 8 साल बाद युवाओं को सेना में मात्र वर्ष की नौकरी देने की योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा.संतोष चैहान व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि सरकार को अग्निपथ योजना को वापस लेकर युवाओं को सेना में पूर्णकालिक सेवा का अवसर देना चाहिए। श्रमिक नेता मुरली मनोहर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपालसिंह तथा कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव चैधरी ने कहा कि युवाओं पर ज्यादती कर केंद्र सरकार हिटलरशाही का परिचय दे रही है। लेकिन हिटलर शाही ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। श्रमिक नेता अशोक टंडन,पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, रानीपुर विधानसभा प्रत्याशी राजवीर चैहान व पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चैधरी ने कहा कि सेना में मात्र 4 वर्ष की नौकरी देने की योजना लागू कर सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। इस दौरान पूर्व विधायक रामयश सिंह,ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष शैलैंद् सिंह,भेल ब्लॉक अध्यक्ष गुलबीर सिंह,सुभाष नगर अध्यक्ष कैलाश प्रधान,जटाशंकर श्रीवास्तव,ब्रह्म सिंह तेजियान, पार्षद उदयवीर चैहान,पार्षद मेहरबान खान,पार्षद राजीव भार्गव,पार्षद तहसीन अंसारी,पार्षद जफर अब्बासी,पूर्व पार्षद अमन गर्ग,धर्मपाल ठेकेदार,प्रदीप अग्रवाल,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश वालिया,ललित वालिया, महासचिव महेश राणा,अशोक उपाध्याय,नवेज अंसारी,बृजमोहन बड़थ्वाल,कैश खुराना,सोम त्यागी,महिला नेत्री सपना सिंह,आशा यादव,सुमन अग्रवाल,सुषमा सहगल,बीना कपूर,कमला कश्यप,गार्गी राय,रवीश भटीजा,गौरव चैहान,एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील सिंह,आईटी अध्यक्ष आकाश बिरला,राहुल चैधरी,आकाश भाटी,बलराम कड़क,बादल गोस्वामी,प्रदीप त्यागी,अशोक गुप्ता,नरेंद्र उपाध्याय,राजेंद्र श्रीवास्तव,सत्यपाल शास्त्री,ओमप्रकाश शर्मा,उदित विद्याकुल,जगदीप असवाल,हरद्वारी लाल,मनोज सैनी,जतिन हांडा,विपिन पेवल,अंकित मिश्रा,पवन सैनी,रविंद्र चैधरी,राहुल चैधरी,बीके सिन्हा,एजाज अली,नासिर गौड़,डा.नेपाल सिंह,विनोद चैधरी,रणवीर शर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।