हरिद्वार। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पूजा माई ने भूपतवाला स्थित सर्वानंद घाट पर गरीब बच्चों को चप्पल वितरित की। चप्पल पाकर नंगे पैर चलने को मजबूर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई और बच्चों ने पूजा माई को दुआएं दी। महामंडलेश्वर पूजा माई ने कहा कि वे अकसर घाट पर गंगा स्नान व पूजा अर्चना करने आती हैं। भारी गर्मी और चिलचिलाती धूप में बच्चों को नंगे पैर चलते देख उनका हृदय द्रवित हो गया और उन्होंने बच्चों को चप्पल वितरित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि वे आगे भी भी गरीब बच्चों की मदद करने का प्रयास करेंगी। खासतौर पर बच्चों की शिक्षा के लिए व्यवस्था करने का प्रयास करेंगी। शिक्षा की रोशनी से बच्चों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश होगा और वे समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर देश की प्रगति में भागीदार बनेंगे। इसके अलावा नशे के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए भक्तों के सहयोग से अभियान भी चलाएंगी। पूजा माई ने कहा कि नशे के शिकार युवा स्वयं के साथ अपने परिवार, समाज व देश के लिए समस्या बन रहे हैं। नशे की लत में पथ से भटके युवाओं को मार्ग दिखाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment