Skip to main content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया केंद्र सरकार व ईडी के खिलाफ प्रदर्शन

 


हरिद्वार। पूछताछ के नाम पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार व ईडी के खिलाफ चंद्राचार्य चैक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राहुल गांधी को लगातार एक सप्ताह से कार्यालय बुलाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिटलरशाही बंद करे। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि एक बंद हो चुके केस में केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी कार्यालय द्वारा लगातार राहुल गांधी को प्रताड़ित करना केंद्र सरकार की बौखलाहट है। केंद्र सरकार अपनी कार्यशैली में बदलाव करें अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहें। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चैधरी, कांग्रेस नेता धर्मपाल ठेकेदार व प्रदेश महासचिव महेश प्रताप राणा, ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव चैधरी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के अपमान को सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अग्निपथ मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सेना से रिटायर होने वाले सैनिकों को चैकीदार की नौकरी देंगे। उनके इस बयान ने भाजपा की मानसिकता उजागर कर दी है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे, प्रदेश सचिव जटाशंकर श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव बी.एस.तेजियान ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रत्येक वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र एडवोकेट, सुभाष नगर अध्यक्ष कैलाश प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी के सम्मान के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तुरंत तैयार है। इस दौरान पूर्व सभासद संजय शर्मा,महिला नेत्री अंजू द्विवेदी,प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर, महिला नेत्री सपना सिंह,आशा यादव, शुभम जोशी,हाजी रफी खान,पूर्व राज्यमंत्री फुरकान अली, महासचिव जितेंद्र सिंह,विभास मिश्रा,पार्षद शहाबुद्दीन,पार्षद मेहरबान खान,सत्येंद्र वशिष्ठ, राजकुमार ठाकुर,वीरेंद्र भारद्वाज,नवेज अंसारी, महेंद्र गुप्ता, रचित अग्रवाल,एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील सिंह,आईटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष आकाश बिरला,हरद्वारी लाल,ओम प्रकाश,हरजीत सिंह,श्याम सिंह,सत्यपाल शास्त्री,दीपक कोरी,गौरव चैहान,रईस अब्बासी,बृजमोहन बड्थवाल,राजेंद्र श्रीवास्तव,मोहन राणा, मनीराम बागड़ी,कैलाश रावत,रंजीत पांडे,भूषण सिंह,राजेश चैहान, सत्यपाल चैहान, अमित नौटियाल, मनोज जाटव आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।