हरिद्वार। थाना बहादराबाद क्षेत्रान्गर्त हरिद्वार-रुड़की रोड स्थित शांतरशाह गांव स्थित एक फार्मा कंपनी में महिला के साथ छेड़छाड़ को लेकर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कंपनी पर धरना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। सोमवार को आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता एंव पदाधिकारी पीड़ित महिला के साथ फार्मा कंपनी पर पहुचे। कंपनी मैनजेमेंट से वार्ता की गई। लेकिन मैनेजमेंट ने कोई सटीक जवाब नही दिया। कार्यकर्ता महिला के साथ कंपनी गेट पर धरने पर बैठ गए। महिला का आरोप है कि आए दिन कर्मचारी द्वारा उसके साथ छींटाकसी और छेड़छाड़ की जाती है। विरोध करने पर जबरदस्ती की गई। कंपनी हेड को बताने के बाद के बाद भी कोई कार्यवाही नही की गई। आसपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार का कहना है कि बीते शनिवार को भी महिला के साथ छेड़छाड़ हुई। मजबूरन उनको कंपनी में धरना देना पड़ा। उधर कंपनी के प्लांट हेड का कहना है कि जिस कर्मचारी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की उसको कंपनी से निकाल दिया है। आश्वासन दिया कि कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी कराई जाएगी। इस दौरान एएसपी जिला सचिव तेज प्रताप सैनी,तालिब अहमद,सुलेमान,दीपक गोंदपुर,चीनू,अंकित नोटियाल,तेल्लूराम,अंकुश कुमार,असरफ अली, आदि मौजूद थे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment