हरिद्वार। पंतद्वीप पर बने चारधाम रजिस्ट्रेशन केंद्र पर रविवार को दो हजार स्लॉट बुक करने की सुविधा शुरू की गई। रजिस्ट्रेशन केंद्र का प्रभार देख रहे एडीएम बीर सिंह बुधियाल ने बताया कि दस काउंटर के लिए एक हजार टोकन सुबह ही आवंटित कर दिए गए थे। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी रही। चारधाम यात्रियों को आ रही दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त कोटे से रजिस्ट्रेशन काउंटर पंतद्वीप मैदान में खोला है। लेकिन काउंटर पर अव्यवस्थाओं की शिकायत के बाद जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने रजिस्ट्रेशन केंद्र को बड़े पंडाल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। शनिवार को इसी पंडाल पर रजिस्ट्रेशन कराये गए। लेकिन पहले दिन पांच सौ श्रद्धालुओं के लिए ही स्लॉट उपलब्ध हो पाए। रविवार को चारधाम यात्रा के लिए दो हजार स्लॉट रजिस्ट्रेशन केंद्र पर उपलब्ध कराए गए। जिसके चलते श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। एडीएम बीर सिंह बुधियाल ने बताया कि सुबह आठ बजे से रजिस्ट्रेशन केंद्र के सभी काउंटर पर लम्बी कतार लग गयी थी। सभी को पहले टोकन दिया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर अपना रजिस्ट्रे्शन कराया।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment