Skip to main content

किसानों की मदद करे सरकार-इरशाद अली


 हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के कृष्णा एन्कलेव जमालपुर स्थित कार्यालय पर बैठक आयोजित की गयी। बैठक का संयोजन जिलाध्यक्ष इरशाद अली के नेतृत्व में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश सचिव शाहनवाज शाह,प्रदेश युवा सचिव शिवम चैधरी,प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद कश्यप,प्रदेश उपाध्यक्ष डा.विजेंद्र चैहान,जिला मीडिया प्रभारी सचिन पाल,जिला संगठन मंत्री शहीद हसन, जिला युवा सचिव सैफ अली,जिला संयोजक राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, ब्लाॅक उपाध्यक्ष बहादराबाद मौहम्मद शाकिर, ब्लाॅक उपाध्यक्ष आरिफ अंसारी की घोषणा की गयी। नवनियुक्त पूरी टीम का प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी पाल ने फूलमालाएं पहनाकर बधाई दी। बैठक को संबोधित करते हुए अश्विनी पाल ने कहा कि किसानों के हितों में मिलजुल कर ही प्रयास किए जाएंगे। संगठित होकर अपनी समस्याओं का निदान करना होगा। नवनियुक्त टीम किसानों के हितों में एकजुट होकर काम करे। जिला अध्यक्ष इरशाद अली ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार किसानों के हितों में उचित कदम उठाए। आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के उत्थान में सरकार को अपना योगदान देना चाहिए। कर्ज मुक्त लोन, फसलों के लिए बिजली मुफ्त प्रदान की जाए। जिससे किसान अपनी खेती की पैदावार को बढ़ा सके। किसानों का चीनी मिलों में बकाया भुगतान अतिशीघ्र किया। किसान देश की रीढ़ हैं। इरशाद अली ने यह भी कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने की समस्या का समाधान भी त्वरित गति से किया जाना चाहिए। उन्होंने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को सरकार के समक्ष समय समय पर उठाते रहें। प्रदेश सचिव शाहनवाज शाह ने कहा कि जिला अध्यक्ष इरशाद अली समय समय पर किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते चले आ रहे हैं। किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नवनियुक्त टीम संगठित होकर काम करे। इस अवसर पर मुकेश कुमार,नूर आलम,आकिब,सोएब,शम्सुदीन आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।