Skip to main content

कार्यकत्र्ता ही भारतीय जनता पार्टी की रीढ-आदेश चैहान

 


हरिद्वार। शिवालिक नगर भाजपा मंडल की वार्षिक कार्यसमिति बैठक सामुदायिक केंद्र फेस 3 शिवालिक नगर में संपन्न हुई। कार्यसमिति में मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चैहान एवं मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और रानीपुर विधानसभा के चुनाव प्रभारी आशुतोष शर्मा रहे। मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई कार्यसमिति का उद्घाटन रानीपुर विधायक आदेश चैहान एवं मुख्य वक्ता आशुतोष शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यसमिति शुरू होने से पूर्व सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से सुना। विधायक आदेश चैहान ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। मोदी सरकार के कार्यकाल में दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। भारत आत्मनिर्भर बना है विपक्ष बौखला कर कभी सीएए के नाम पर तो कभी किसान आंदोलन के नाम पर जनता को गुमराह कर देश की तरक्की को बाधित कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से सेना की महत्वपूर्ण अग्निपथ योजना का जिस प्रकार से भाजपा विरोधी पार्टियां विरोध कर रही है। स्पष्ट है कि विपक्ष को अपने राजनीतिक स्वार्थ में देश की बाहरी एवं आंतरिक सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर युवा किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। यह योजना युवा और देश हित में है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं से साझा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपानीत प्रदेश सरकार द्वारा पुराने मिथक तोड़ते हुए दोबारा सत्ता में आना जनता की धामी सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्षमताओं पर मोहर है और सरकार द्वारा इस समय तेज गति से विकास कार्यों एवं योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शर्मा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को एक चुनावी जीत पश्चात तुरंत दूसरे चुनाव की चिंता शुरू हो जाती है। जिसका परिणाम है कि भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ज्यादातर चुनावों में बेहतर सफलता मिलती है। भाजपा का हर कार्यकर्ता अनुशासन व्यवस्था के तहत कार्य करता है। उन्होंने अग्रिम कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से बताया बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गत विधानसभा चुनाव के प्रत्येक बूथ के परिणाम पर कार्यकर्ताओं द्वारा समीक्षा की जाएगी। ताकि जिन बूथों पर अपेक्षाकृत परिणाम नहीं रहे उन्हें समय से सशक्त किया जा सके। राजनीतिक प्रस्ताव वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सभासद अशोक मेहता द्वारा पेश किया गया। जिसे पूरी कार्य समिति द्वारा पास कर दिया गया। अंत में दिवंगत हुए कार्यकर्ताओं को शोक प्रस्ताव के साथ 1 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यसमिति में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष काशीनाथ, लोकसभा हरिद्वार सोशल मीडिया प्रमुख आशीष झा,मंडल उपाध्यक्ष अतुल वशिष्ठ,पवनदीप, महामंत्री राधेश्याम पाल,मंत्री नेत्रपाल प्रजापति,मंजू नौटियाल,गगन उपाध्याय,गौरव पुंडीर, संदीप राठी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल पुंडीर, किसान मोर्चा अध्यक्ष कुशलवीर चैधरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अविनाश रोहिला,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष कुलवंत चड्ढा,पार्षद सुनील पांडे,हितेश चैधरी, नगर पालिका सभासद विपिन चैहान, पंकज चैहान,अजय मलिक, राधेश्याम कुशवाहा,गरिमा सिंह,हरिओम चैहान,सिंह पाल सैनी,चंद्रभान सिंह,अमरदीप सिंह रोबिन, राजीवनाथ शर्मा,गौरव कपिल,सुरेंद्र कर्णवाल,वीरेंद्र बोरी,जेपी जुयाल,रेखा सिंगल,हेमलता चैधरी,दीपमाला,रजनी कांबोज,दीपिका शर्मा सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।