Skip to main content

जन-जन के आराध्य हैं मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम-स्वामी कपिल मुनि

 हरिद्वार। श्री राम कथा अमृत वर्षा से पूर्व गोविंदपुरी स्थित परशुराम घाट कनखल स्थित हरे राम आश्रम तक श्रद्धालु भक्तों द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बैण्ड बाजों के साथ निकाली गयी कलश यात्रा में सिर पर कलश लिए बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु सम्मिलित हुई। कलश यात्रा घाट से चंद्राचार्य चैक से अवधूत मंडल आश्रम, सिंहद्वार होते हुए कथा स्थल हरेराम आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। परशुराम घाट पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए हरे राम आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जन-जन के आराध्य हैं और प्रत्येक भारतवासी के हृदय में विराजमान हैं। जिनका नाम मात्र स्मरण करने से ही व्यक्ति का जीवन भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार तीर्थ क्षेत्र में श्रीराम कथा का आयोजन और श्रवण सौभाग्यशाली व्यक्ति को ही प्राप्त होता है। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज ने कहा कि श्रीराम कथा के श्रवण से व्यक्ति में उत्तम चरित्र का निर्माण होता है और व्यक्ति का जीवन सुख समृद्धि से परिपूर्ण होता है। हरेराम आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी असंगानंद वेदांताचार्य महाराज एक दिव्य महापुरुष थे। जिन्होंने अपने तप व विद्वत्ता के माध्यम से संपूर्ण भारतवर्ष में सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार किया। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्रीराम कथा के मर्मज्ञ संत विजय कौशल महाराज ने कहा कि श्रीराम कथा भक्तों का जीवन भवसागर से पार लगाती है और देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा हरिद्वार पर इस कथा का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। जन्म जन्मांतर के पुण्य उदय होने पर ही कथा श्रवण का अवसर भक्तों को प्राप्त होता है। इस अवसर पर डा.जितेंद्र सिंह, विमल कुमार,प्रो.प्रेमचंद्र शास्त्री,नीलाम्बर खर्कवाल,रमेश उपाध्याय,रामचंद्र पाण्डेय,हरीश कुमार,डा.अश्विनी चैहान,मयंक गुप्ता,साध्वी प्रभा मुनि,कथा व्यास विजय कौशल महाराज,महंत रामसागर मुनि,महंत केशव मुनि,श्रीमहंत दुर्गादास,श्रीमहंत अद्वैतानंद,महंत निर्मल दास,महंत दामोदर दास, महंत प्रेमदास,महंत जयेंद्र मुनि,महंत दामोदरशरण दास,महंत निरंजन दास,महंत दर्शन दास सहित बड़ी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...