Skip to main content

शहरी विकास मंत्री ने किया दीन दयाल उपाध्याय उद्यान का भूमि पूजन

 


हरिद्वार। प्रदेश के वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किये जाने वालेपण्डित दीन दयाल उपाध्याय उद्यान का भूमि पूजन एवं शिलान्यास मंत्रोच्चारण के बीच किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने कहा कि यहां अब 97.05 लाख रूपये की लागत से दीन दयाल उपाध्याय पार्क का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि हम समस्या बढ़ाते नहीं, बल्कि समाधान करते हैं। एचआरडीए का जिक्र करते हुये कहा कि अब 15 दिन के भीतर प्राधिकरण में नक्शे पास होंगे तथा नक्शा पास कराने मंे अगर कोई आपत्ति है, तो उसे एक बार में ही बता दिया जाये एवं उसका निराकरण होने के बाद कोई आपत्ति नहीं लगनी चाहिये। विधायक आदेश चैहान द्वारा शिवालिक नगर के सी0आई0एस0एफ0 चैक से अटल तिराहे तक डिवाइडर व सड़क चैड़ीकरण की मांग पर मंत्री ने घोषणा की कि इसका कार्य जल्दी ही कराया जायेगा। कैबिनेट मंत्री ने भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुये कहा कि यदि कहीं से भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त होती है, तो शिकायत सही पाये जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिस किसी भी क्षेत्र में अगर अवैध निर्माण मिलता है, तो पहले उस क्षेत्र के जेई तथा सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी उसके बाद अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि जहां तक नक्शा पास कराने आदि का शुल्क कम कराने की बात है, जब हम शुल्क देंगे, तभी तो नये-नये निर्माण कार्य होंगे। आगामी बजट का जिक्र करते हुये प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने कहा कि हमने बजट के सम्बन्ध में हितधारकों एवं सभी से सुझाव आमंत्रित किये थे, जिसके परिणाम काफी उत्साहजनक रहे। काफी महत्वपूर्ण सुझाव बजट के सम्बन्ध में प्राप्त हुये हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने एक लाख चैरासी हजार गरीब श्रेणी में आने वाले परिवारों को साल में तीन सिलेण्डर मुफ्त उपलब्ध कराने का बड़ा फैसला लिया है। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह चैहान ने भी सम्बोधित किया। एचआरडीए उपाध्यक्ष विनय शंकर पाण्डेय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पण्डित दीन दयाल उपाध्याय उद्यान की रूपरेखा के सम्बन्ध में विस्तृत प्रकाश डालते हुये बताया कि इस स्थल का समतलीकरण किया जायेगा, चार दीवारी में मुख्य रोड साइड रेलिंग एवं बैक साइड चैन लिंकिंग का कार्य किया जायेगा, पार्क के अंदर फुटपाथ का निर्माण किया जायेगा, ओपन एरिया में लैंड स्केलिंग, ग्रासिंग एवं वृक्षारोपण का कार्य किया जायेगा। रख-रखाव हेतु पी.पी.पी. मोड के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी तथा स्थल के सौन्दर्यीकरण की समुचित व्यवस्था की जायेगी। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता काशीनाथ, सुशील चैहान, नागेन्द्र राणा, अम्बरीक्ष शर्मा, आशुतोष चक्रपाणि, श्रीमती पूनम चैहान, मोहित चैहान, एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चैहान, उद्यान अधिकारी आशा राम जोशी, उद्यान अधीक्षक कामेश्वर राठी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।