Skip to main content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका कैलाश विजयवर्गीय का पुतला


 हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव चैधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चैक पर प्रदर्शन कर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका। इस दौरान राजीव चैधरी ने कहा कि अग्निपथ योजना के समर्थन में पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने रिटायर फौजियों को भाजपा कार्यालय में सुरक्षा गार्ड की नौकरी देने की बात कहकर भारतीय सेना का अपमान किया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए। सेना के अपमान के लिए कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेजा जाना चाहिए। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि अंहकार में डूबे भाजपा नेता भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी किसी भी रूप में सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ कार्रवाई होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। राज्य महिला आयोग की पूर्व चेयरमैन संतोष चैहान एवं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर जिस तरह से कांग्रेस नेताओं को परेशान किया जा रहा है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। रवीश भटीजा, मनोज जाटव, रविकांत मलिक ने कहा कि मोदी सरकार अग्निपथ योजना लाकर देश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिसे किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस तरीके से उद्योगपतियों ने इस योजना का स्वागत किया है। उससे साबित हो गया है कि आने वाले समय में सेना के नाम पर नौजवानों को तैयार कर उद्योगपतियों के लिए मैनपावर तैयार की जा रही है। विभास मिश्रा एवं विपिन पेवल ने कहा कि जिस तरीके से किसानों के खिलाफ एक बिल लाया गया था और शांति पूर्वक धरने से किसानों ने उस बिल को वापस कराया। इसी तरीके से कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार तब तक आंदोलन करेंगे। जब तक योजना को वापस नहीं लिया जाता। इस दौरान गौरव चैहान,ठाकुर रतन सिंह,शीशपाल रांगढ़,जयप्रकाश तोपाल,नावेज अंसारी, नीरज कश्यप, सुमन अग्रवाल, सरिता शर्मा,गार्गी राय,सुषमा,कपिल पाराशर,मनीष सैनी,ब्रजमोहन बर्थवाल,शानू अंसारी,राशिद, प्रदीप बजाज,शाहनवाज,मुस्तकीम,लव चैहान,सुशील चैहान,विजय ठाकुर, करण राणा,मोइन अंसारी,आशीष शर्मा, आशीष भारद्वाज,सुनील कुमार,वसीम सलमानी ,सुमित भाटिया,घनश्याम, अशोक शर्मा,अमित नौटियाल,मुसब्बर सलमानी,गुलशन अंसारी, मुस्तकीम अंसारी,हरद्वारी लाल, आदिल त्यागी,मनोज जाटव,करण सिंह,रजत कुमार,घनश्याम आदिं कार्यकर्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।