Skip to main content

किसानों की अनदेखी कर रही सरकारें-परमजीत सिंह पम्मा


 हरिद्वार। अन्नदाता किसान यूनियन का अलकनंदा घाट पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन उत्तराखंड प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए अन्नदाता किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरमुख सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसानों की लगातार अनदेखी कर रही हैं। यह किसान और देश हित में ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व रेल मंत्री को गरीब मजदूरों के लिए पैसेंजर ट्रेनों को शीघ्र चलाना चाहिए। जिससे मजदूर किसान को यात्रा में कोई दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा कि पैसेंजर ट्रेन को ना चलाने से किसान मजदूर को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस तरह पहले एक्सप्रेस ट्रेनों में जर्नल डब्बे होते थे। उन डिब्बों को भी हटा दिया गया है। जो देश हित और किसान मजदूर हित में नहीं है। ट्रेन की समुचित व्यवस्था  की जाए। हरिद्वार तीर्थ नगरी है और यहां शासन प्रशासन की अनदेखी के चलते सफाई व्यवस्था बिल्कुल भी ठीक नहीं है। चारों और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। समय रहते शासन प्रशासन ने मां गंगा भागीरथी के तट से कूड़ा करकट गंदगी को साफ नहीं कराया तो अन्नदाता किसान यूनियन मां गंगा के प्रति आस्था रखते हुए शासन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल देगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार किसानों के प्रति जागरूक नहीं है। किसानों की फसल जंगली जानवरों द्वारा उजाड़ी जा रही हैं। लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिससे किसान बर्बादी के कगार पर जा पहुंचा है। जब कोई किसान जंगली जानवरों को अपने खेत से भगाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसान को अपनी फसल का रेट तय करने का हक मिलना चाहिए। परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार को हरिद्वार तीर्थ नगरी में किसान भवन बनाकर किसानों को सौपना चाहिए। हर वर्ष देशभर के किसान तीर्थ नगरी में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर सरकारों को चेताने का काम करते हैं तथा देश के किसानों को एकजुट करने का काम करते हैं। हरिद्वार तीर्थनगरी में किसान यूनियन राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करती हैं। उस समय किसानों के सामने रहने बैठने व सम्मेलन की बहुत बड़ी दिक्कत होती है। उक्त दिक्कत को समाप्त करने लिए प्रदेश सरकार को किसान भवन बनाना चाहिए। इस मौके मलकीत सिंह,निर्वाल सिंह, कुलदीप सिंह मोगा,परमजीत सिंह,हरजीत सिंह,सहित सैकड़ों किसानों ने राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।