Skip to main content

दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में होगा भगवान परशुराम से जूड़ी भ्रांतियों का निवारण


 हरिद्वार।राष्ट्रीय परशुराम परिषद की ओर से हरिद्वार में भगवान श्री परशुराम के समग्र व्यक्तित्व,उनकी जन्मभूमि,उनकी कर्मभूमि व तपोभूमि आदि विषय को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रीय विद्वत संत समागम का आयोजन अवधूत मण्डल आश्रम में किया जा रहा है। सम्मेलन में देश विदेश के जाने माने विद्वान, इतिहासकार,शिक्षाविद विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक संरक्षक पंडित सुनील भराला ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य भगवान परशुराम के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर करना है। हमेशा से एक दुष्प्रचार किया गया कि भगवान परशुराम ने 21 बार पृथ्वी को क्षत्रियों से विहीन किया। परंतु यह कदापि सत्य नहीं है। इसी प्रकार अनेक साहित्य भगवान  परशुराम को अपनी माता का हत्यारा बताते हैं जो सर्वथा अनुचित मत है। एक और जटिल प्रश्न भगवान परशुराम की जन्मस्थली को निर्धारित करना भी है। इन सभी प्रश्नों का उत्तर राष्ट्रीय संगोष्ठी में सभी को मिलेगा। सम्मेलन में विद्वानों और संतों के अतिरिक्त कई केंद्रीय मंत्री महामंडलेश्वर एवं शंकराचार्य शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का व्यक्तित्व अत्यंत असाधारण हैं। भगवान विष्णु के छठ में अवतार के रूप में जन्म लेकर भगवान परशुराम ने मानव समाज के उत्थान और कल्याण के अनेक कार्य किए। उन्होंने अपने प्रयोगों और अनुसंधान के द्वारा कई अस्त्रों शस्त्रों अविष्कार किया और युद्ध कला के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित किया। भगवान परशुराम के चरित्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इनका मंदिर अथवा तीर्थस्थल पूरे भारतवर्ष में मौजूद है। लद्दाख से कन्याकुमारी तथा गुजरात से अरुणाचल तक भगवान परशुराम से जुड़े तीर्थ स्थल लगभग सभी जगह हैं। इस दृष्टिकोण से भगवान परशुराम को भारत का सांस्कृतिक दूत कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...