हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में गुरुवार को गंगा में एक शव मिला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। हरकी पैड़ी चैकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी राकेंद्र ने बताया कि शिव पुल के पास कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को बहते हए देखा। सूचना मिलने पर पहुंची जल पुलिस ने कुछ दूरी पर ही गंगा से व्यक्ति को निकाल लिया लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है ,जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त होने के बाद ही घटनाक्रम के संबंध में जानकारी मिल सकेगी। आसपास के थाना क्षेत्र को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment