हरिद्वार। तहसील दस्तावेज लेखक एसोसिएशन ने सरकार से तहसील कर्मियों की हड़ताल समाप्त कराने की मांग की है। दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के अध्यक्ष महीपाल सिंह ने सरकार व जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि तीन सप्ताह से हरिद्वार सदर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो द्वारा कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। जिससे विभिन्न कार्यो के लिए तहसील आने वाले फरियादियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्रार कानूनगो के कार्य बहिष्कार के कारण जनता के ऋण संबंधी व के.सी.सी. संबंधी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल भी खुलने वाले हैं। स्कूल कालेजों में प्रवेश के लिए जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज भी नहीं बन पा रहे हैं। जिससे छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते तहसील आने वाले तमाम फरियादी निराश होकर वापस लौट रहे हैं। तहसील दिवस पर भी एसोसिएशन की और से प्रशासन के उच्चाधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को रखा गया था। जिस पर वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गयी। जनता व छात्रों को हो रही परेशानी को देखते हुए तत्काल कार्य बहिष्कार समाप्त कराया जाए। जिससे लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह,पूर्व अध्यक्ष महेश जैन,राकेश धीमान,सतेंद्र कुमार सिसोदिया,विमल ठाकुर, संदीप धीमान,राजेंद्र चैहान,राजकुमार उपाध्याय,नवनीत जायसवाल,भारती जैन,पूनम, मयंक जैन आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment