Skip to main content

दिव्य महापुरूष थे ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरी-श्रीमहंत बलवीर गिरी

 हरिद्वार। बाघम्भरी पीठाधीश्वर श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा है कि महापुरुषों का अवतरण धर्म के संरक्षण संवर्धन एवं समाज के मार्गदर्शन के लिए होता है और महापुरुषों ने हमेशा ही राष्ट्र को उन्नति की ओर अग्रसर करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज की आत्मा शांति हेतु चारों धामों में यज्ञ अनुष्ठान करने के पश्चात बिल्केश्वर महादेव मंदिर में आयोजित गुरुजन स्मृति पर्व के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन पूज्य गुरुदेव श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज एक दिव्य महापुरुष थे। जिन्होंने भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करते हुए देश के सभी संतो को एक मंच पर लाने का कार्य किया और राष्ट्र की एकता अखंडता बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारतीय इतिहास में उनका व्यक्तित्व सदैव अमर रहेगा। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि धर्म के मार्ग पर अग्रसर रहकर ही देश को एकता के सूत्र में पिरोया जा सकता है। ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज एक महान विलक्षण प्रतिभा के धनी संत थे। जिन्होंने सभी 13 अखाड़ों में सामंजस्य स्थापित कर नासिक, उज्जैन, प्रयागराज और हरिद्वार कुंभ को सकुशल संपन्न कराया। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। दिगंबर गंगागिरी महाराज ने कहा कि भारत की भूमि अनादि काल से संत महापुरुषों की तपस्थली रही है और ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज तो साक्षात त्याग एवं तपस्या के प्रतिमूर्ति थे। उनका मधुर व्यवहार और कार्य कुशल शैली सभी को अपनी और आकर्षित करती थी। संत समाज के बीच उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर दिगंबर आशुतोष पुरी, दिगंबर राजगिरी,स्वामी मधुर वन,स्वामी रघु वन,स्वामी रवि वन, स्वामी विनोद गिरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।