Skip to main content

विद्वान एवं तपस्वी संत थे ब्रह्मलीन स्वामी असंगानंद महाराज-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

 


हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा है कि संत महापुरुष राष्ट्र का गौरव है और गुरु शिष्य परंपरा संपूर्ण विश्व में भारत को महान बनाती है। ब्रह्मलीन स्वामी असंगानंद महाराज त्याग तपस्या एवं समरसता की पराकाष्ठा थे। एक आदर्श महापुरुष के रूप में भारतीय इतिहास में उनका जीवन सदैव प्रासंगिक रहेगा। कनखल स्थित श्री हरेराम आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी असंगानंद महाराज के स्वर्ण जयंती समारोह पर आयोजित संत सम्मेलन के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि महापुरुषों ने सदैव ही राष्ट्र को नई दिशा दी है और संतों का जीवन सदैव ही परमार्थ को समर्पित रहता है। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत रघु मुनि महाराज ने कहा कि संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है। ब्रह्मलीन स्वामी असंगानंद महाराज विद्वान एवं तपस्वी संत थे। जिन्होंने जीवन पर्यंत भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए कार्य किया। उन्हीं के मार्ग का अनुसरण कर महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी असंगानंद महाराज एक महान संत थे। जिन्होंने युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाकर धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन हेतु जागृत किया। ऐसे महापुरुष को संत समाज नमन करता है। कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरुषों का आभार व्यक्त करते हुए हरेराम आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज ने कहा कि पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन स्वामी असंगानंद महाराज एक दिव्य महापुरुष थे। जिन्होंने संतों की सेवा करते हुए गंगा तट से समाज हित के लिए अनेक सेवा प्रकल्प स्थापित किए। गौ, गंगा संरक्षण, गरीबों की सेवा उनके जीवन का मूल उद्देश्य था। उनके द्वारा स्थापित सेवा कार्यों में निरंतर बढ़ोतरी कर समाज कल्याण में अपना योगदान प्रदान करना ही उनका मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम का संचालन महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने किया। डा.जितेंद्र सिंह,विमल कुमार, स्वामी कृष्ण मुनि,प्रो.प्रेमचंद्र शास्त्री,नीलाम्बर खर्कवाल,रमेश उपाध्याय,रामचंद्र पाण्डेय,हरीश कुमार,डा.अश्वनी चैहान,मयंक गुप्ता,नमामि यमुना अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल राजीव रावत ने फूलमाला पहनाकर सभी संतों का स्वागत किया। इस अवसर पर श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के मुखिया महंत दुर्गादास,महामंडलेश्वरद स्वामी वेदानंद,श्रीमहंत अद्वैतानंद,कोठारी महंत दामोदर दास,महामंडलेश्वर स्वामी दिव्यांबर मुनि,महंत जसविंदर सिंह शास्त्री,महामंडलेश्वर स्वामी शिवानंद,महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम,महंत कमलदास, महंत सुतीक्ष्ण मुनि,स्वामी रविदेव शास्त्री,स्वामी हरिहरानंद,महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद गिरी,महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशमुनि,महंत गंगादास,महंत दामोदर शरण दास,महंत जमुना दास,महंत गोविंद दास, महंत शुभम गिरी,महंत जयेंद्र मुनि,महंत दर्शन दास,महंत प्रेमदास,महंत श्रवण मुनि,महंत दिनेश दास,महंत राम सागर मुनि,महंत उमेश मुनि,साध्वी प्रभा मुनि,शास्त्री परमेश्वर मुनि,कोठारी महंत कृष्ण मुनि,महंत शुभम गिरी सहित बड़ी संख्या में संत मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।