Skip to main content

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हरकी पैड़ी किया गया भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

 


हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर के अवसर पर तीर्थनगरी मे हर तरफ योग शिविर लगाकर लोगों को योगाभ्यास कराया गया। इस वर्ष मानवता के लिए योग थीम रखा गया है। मुख्य कार्यक्रम जिला प्रशासन, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं विभाग,श्रीगंगा सभा तथा डीपीएस रानीपुर द्वारा संयुक्त रूप से हरकी पैड़ी पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह,हरिद्वार सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक,कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 8वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज योग वैश्विक सहयोग का आधार बन रहा है। योग दिवस वैश्विक पर्व बन गया है तथा सम्पूर्ण मानवता के लिये है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व योग केवल घरों व आध्यात्मिक केन्द्रों पर ही किया जाता था, लेकिन आज पूरा विश्व योग कर रहा है। दुनिया के अलग-अलग देशों में सूर्योदय के साथ ही लोग योग कर रहे हैं तथा पूरी पृथ्वी के चारों ओर योग की रिंग बन रही है। उन्होंने कहा कि योग अब पार्ट ऑफ लाइफ न होकर वे ऑफ लाइफ बन रहा है। कोरोना का जिक्र करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि दो साल तक पूरा विश्व कोराना महामारी से लड़ रहा था, जिससे उबरने में योग का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम ’’मानवता के लिये योग’’ है। इस अवसर पर वे संयुक्त राष्ट्र तथा दुनिया के नागरिकों का अभिनन्दन करते हैं। योग से सम्पूर्ण समाज व विश्व में शान्ति का सन्देश जाता है तथा सर्वे भवन्तु सुखिन, सर्वे सन्तु निरामया...का सन्देश भी योग के माध्यम से पूरे विश्व में जा रहा है। प्रधानमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव का जिक्र करते हुये कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आज देश के 75 ऐतिहासिक स्थलों के साथ ही अलग-अलग अन्य जगहों पर भी योग के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को पूरे विश्व में स्थापित करने का ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने पूरे विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाया है। आज विश्व में योग,इण्डस्ट्री के रूप में भी सामने आ रहा है। इसके अन्तर्गत 27 मिलियन डालर का कारोबार हो रहा है,जो वर्ष 2027 तक 67 मिलियन डालर तक पहुंच जायेगा। पूर्वै केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आज का दिन पूरी दुनिया के लिये विशेष दिन है। प्रधानमंत्री मोदी ने योग को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचा दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जब योग की चर्चा होती है,तो उसमें भारत की तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चर्चा अवश्य होती है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि योग से मन-मस्तिष्क तथा शरीर स्वस्थ्य रहते हैं। सभी को नियमित रूप योग करना चाहिये। कार्यक्रम मे योग सत्र का शुभारम्भ करते हुए योगी रजनीश ने उपस्थित लोगों को अर्द्धचक्रासन, त्रिकोणासन,भद्रासन,दण्डासन,वज्रासन,पुष्टासन, उत्तानमण्डूक आसन,मकरासन, ताड़ासन, वृक्षासन,भुजंग आसन,शलभ आसन,उत्तानपाद आसन, अर्द्धहलासन,भ्रामरी प्रणायाम, अनुलोम-विलोम आदि का अभ्यास कराया और इससे होने वाले फायदों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में डी.पी.एस. रानीपुर के छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अपर सचिव सी.रविशंकर,जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.योगेन्द्र सिंह रावत,मुख्य विकास अधिकारी डा.सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल,अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी.एल.शाह, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह,एसडीएम पूरन सिंह राणा,एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा,महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह,नितिन, भाजपा मीडिया प्रभारी लव शर्मा,परियोजना निदेशक विक्रम सिंह,जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा.राजीव वर्मा,डीपीएस कॉलेज के प्रधानाचार्य, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा कैन्तुरा, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, खेल अधिकारी आर.एस. धामी, अभिषेक चैहान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।