Skip to main content

तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना

 


हरिद्वार। तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे नगर निगम द्वारा कूड़ा निस्तारण हेतु नियुक्त कासा ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों ने काम बंद कंपनी के गैराज कार्यालय पर धरना दिया। धरना दे रहे कर्मचारियों ने कहा कि तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। जिससे उन्हें परिवार का खर्च चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों के काम बंद कर धरने पर बैठने की सूचना पर नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कर्मचारियों को म्यूनिसिपल बोर्ड कर्मचारी यूनियन के मायापुर स्थित कार्यालय पर बुलाकर उनकी समस्या को सुना तथा कंपनी प्रबंधक से बातचीत की। मोर्चा नेताओं की मध्यस्थता में हुई वार्ता में तय किया गया कि कर्मचारियों को 2 माह का वेतन 4 जून तक तथा शेष एक माह का वेतन एक सप्ताह के भीतर भुगतान किया जाएगा। वेतन भुगतान के संबंध में सहमति बनने के बाद कर्मचारी काम पर वापस लौटे। कर्मचारियों एवं कंपनी के मध्य वेतन विवाद को सुलझाने में मोर्चा के नेताओं मुरली मनोहर, सुरेंद्र तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक, मुकुल जोशी, अशोक गुप्ता, प्रदीप त्यागी आदि की अहम भूमिका रही। मोर्चा नेताओं ने कंपनी प्रबंधन को यह भी चेतावनी दी कि यदि सहमति के अनुसार समय पर कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं किया गया तो कंपनी के कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन पक्ष की होगी। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।