Skip to main content

वरिष्ठ नागरिकों ने की जल-मूल्य वृद्धि समाप्त करने एवं गृह कर में छूट देने की मांग

 


हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने जल मूल्य वृद्धि समाप्त करने एवं गृह कर में छूट देने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चैधरी चरण सिंह ने मांग करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सरकार किसी न किसी रूप में छूट देकर सुविधा देने का प्रयास कर रही है। हरिद्वार क्षेत्र की जनता और संगठन कई वर्षों से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन एवं पत्रों के माध्यम से जल मूल्य वृद्धि का विरोध करते आ रहे हैं। सरकार ने जनता के विरोध को उचित मानते हुए वर्ष 2021 में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में वार्षिक जल मूल्यवृद्धि की समीक्षा करने के लिए समिति का गठन किया था। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है और जल मूल्य में लगातार वार्षिक वृद्धि होते रहने के कारण वर्तमान में न्यूनतम रुपए चैबीस सौ रूपए वार्षिक हो गया है। जल मूल्य में वृद्धि के कारण जनता परेशान है। इसलिए इसे निरस्त किया जाए। चैधरी चरण सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिको के आय के स्रोत नगण्य हैं। इसीलिए सरकार सभी क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों को छूट दे रही है। वरिष्ठ नागरिकों के मकान भी पुराने हो चुके हैं। पुराने मकानों की कीमत भी आधी हो जाती है। लेकिन गृह कर लगाने का कानून नवनिर्मित मकानों और पुराने मकानों पर एक जैसा है, जो उचित नहीं है। इसलिए संगठन की मांग है कि 30 से 40 वर्ष पुराने मकानों का गृह कर नवनिर्मित मकानों की अपेक्षा 50 प्रतिशत कर दिया जाना चाहिए। साथ ही वार्षिक जल मूल्य वृद्धि को भी समाप्त किया जाए।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।