Skip to main content

आप के जिलाध्यक्ष बने संजय सैनी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


 हरिद्वार। आम आदमी पार्टी का संजय सैनी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में विवेक विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए जनपद में बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार पार्टी को मजबूत बनाएंगे। संजय सैनी ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों का डटकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से जनता परेशान है। लेकिन सरकार जनता को कोई राहत नहीं दे रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि संजय सैनी वरिष्ठ, अनुभवी व ऊर्जावान युवा नेता है। संजय सैनी के नेतृत्व में जनपद में पार्टी को मजबूती मिलेगी। नरेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रत्येक दिन को नई चुनौती मानकर कार्य करती है और प्रत्येक चुनौती का सामना करते हुए लगातार सफलता प्राप्त कर रही है। आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर लोग लगातार साथ आ रहे हैं। नरेश शर्मा ने कहा कि नगर निकाय व जिला पंचायत चुनाव को पार्टी पूरी मजबूती से लड़ेगी और सफलता प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक नगरी है। देश दुनिया से लाखों लोग गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आते हैं। लेकिन नगर निगम की लापरवाही के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरी हुई है। जिसके चलते श्रद्धालु हरिद्वार की नकारात्मक छवि लेकर वापस जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के विरोध में पार्टी जल्द ही आंदोलन करेगी। वरिष्ठ आप नेता ओपी मिश्रा ने कहा कि संजय सैनी के नेतृत्व में एकजुट होकर पार्टी कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेंगे। स्वागत करने वालों में श्रवण कुमार गुप्ता,आशीष गौड़,अनीस खान,खालिद हसन,अंशुल शर्मा,अकरम,फिरोज अंसारी,प्रवीण चैधरी,महावीर कर्णवाल,खलील राणा,पवन ठाकुर,असफ,मोतीनअब्बासी,संजयगौतम,विशालसैनी,ममतासिंह,रेणु चैहान, नाजमा,रितु सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...