Skip to main content

स्पर्श गंगा प्रहरियों ने किया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का स्वागत


 हरिद्वार। स्पर्श गंगा द्वारा राज्य अतिथि गृह में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में व स्पर्श गंगस के प्रणेता सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक के सानिध्य में गंगा प्रहरियों ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का स्वागत किया। योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिराज सिंह ने कहा कि गंगा विश्व धरोहर है। गंगा हम सबकी आस्था का केंद्र भी है। लाखों करोड़ो श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं। ऐसे में हम सब की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि गंगा को स्वच्छ व सुंदर रखना चाहिए और इसी क्रम में उन्होंने कहा कि स्पर्श गंगा प्रहरीयों द्वारा चलाए जा रहे गंगा स्वच्छता अभियान सराहनीय है। ऐसे अभियानों की धरातल पर अति आवश्यकता है। मां गंगा, पर्यावरण, व हिमनद प्राधिकरण के प्रति सचेत रहने की भी आवश्यकता है। सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि स्पर्श गंगा अभियान निरंतर चलता रहेगा। उत्तराखण्ड से गंगा को स्वच्छता व अविरलता के साथ आगे भेजेंगे। गंगा हमारी मां व जीवन रेखा है। स्पर्श गंगा अभियान 20 से अधिक देशों में चलाया जा रहा है। स्पर्श गंगा की राष्ट्रीय समन्वयक रीता चमोली ने केदारनाथ बाबा का स्मृति चिन्ह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता अमन सिखोला व करण पंडित ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर ऋषिकेश से जॉनी लांबा,सरोज ढीमरी, नेहा नेगी, रुड़की से प्रतिभा चैहान,योगेश शर्मा,हरिद्वार से मंजू,मन्नू रावत,डा.जयपाल सिंह चैहान,अनिल अरोरा,कमला जोशी,इंदु गिरी,मनन वर्मा,अरुण पाठक,अमिता कालरा,पूनम चैहान, आमरीन,अंशु, रेखा शर्मा,संतोष सैनी,विमला डोंढियाल,शर्मिला बगवाड़ी,ममता अग्रवाल,मोनिका यादव, हरिपुर कला से मनोज जखमोला व राजेश लखेड़ा के साथ आए सैकड़ों स्पर्श गंगा प्रहरियों ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का स्वागत किया।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...