हरिद्वार। केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चैबे ने कहा कि कुछ लोग अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। ये लोग छात्रों-युवाओं के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी रोटियां सेकने का काम कर रहे हैं, लेकिन उनके मंसूबे पूरा देश चकनाचूर कर देगा। केंद्रीय राज्य मंत्री रविवार को अवधूत मंडल आश्रम रामनगर ज्वालापुर में आयोजित दो दिवसीय भगवान श्री परशुराम राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में पहुंचे। मीडिया से वार्ता करते हुए चैबे ने कहा कि अग्निपथ को लेकर की जा रही हिंसा में राजनीतिक बू आ रही है। अग्निपथ योजना को लेकर हिंसा फैलाने वाले लोगों के मुखौटे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। हमें विश्वास है कि जब हम अग्निपथ योजना को अच्छी तरह जानेंगे और समझेंगे तो इसका विरोध नहीं करेंगे। किसी भी समस्या का समाधान हिंसा में नहीं है। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास हैं, वह देश के समग्र विकास के लिए ही कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह परशुराम परिषद की ओर से भगवान परशुराम पर आयोजित कार्यक्रम में हरिद्वार आए हैं। परशुराम परिषद् द्वारा भगवान परशुराम के जीवन दर्शन को प्रसारित और प्रचारित किया जा रहा है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment