Skip to main content

ब्रह्मलीन महामण्डलेश्वर उषा माता महाराज एवं ब्रह्मलीन महादेव महाराज को दी श्रद्धांजलि


 हरिद्वार। चक्रवर्ती महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन ऊषा माता महाराज के 33वें निर्वाण दिवस एवं ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी महादेव महाराज की दूसरी पुण्य तिथी के अवसर पर श्रवणनाथ नगर स्थित जय मां आश्रम में गुरूजन स्मृति पर्व एवं ज्योति पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें संतों व श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन उषा माता महाराज एवं ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर साध्वी शरण ज्योति मां एवं साध्वी जीवन ज्योति मां ने कहा कि चक्रवर्ती महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन उषा माता महाराज संत जगत की दिव्य विभूति थी। त्याग और तपस्या की साक्षात प्रतिमूर्ति ब्रह्मलीन उषा माता महाराज ने पंजाब में आतंकवाद के दौर में 1 वर्ष 77 दिन तक पूरे पंजाब की पदयात्रा कर एकता, भाईचारे व शांति का संदेश लोगों को दिया। ब्रह्मलीन उषा माता महाराज के परम शिष्य ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी महादेव महाराज ने उनके द्वारा स्थापित जय मां मिशन के कार्यो को पूरे देश में आगे बढ़ाया। राष्ट्र की एकता अखण्डता बनाए रखने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने बताया कि ब्रह्मलीन उषा माता की स्मृति में प्रति वर्ष 25 जून को पूरे देश में स्थित जय मां मिशन में ज्योति पर्व का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज एक दिव्य महापुरुष थे। जिन्होंने संपूर्ण भारतवर्ष में सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार करते हुए चक्रवर्ती सम्राट ब्रह्मलीन उषा माता महाराज के नाम को रोशन किया और उनके द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प में निरंतर बढ़ोतरी कर आश्रम की अनेक शाखाओं की स्थापना की। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव अतुल्य रहेगा। स्वामी हरिहरानंद महाराज ने कहा कि जय मां आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज एक विद्वान एवं तपस्वी महापुरुष थे। जिन्होंने समाज को समरसता का संदेश दिया। संतो को एक मंच पर लाने में उन्होंने अपना जीवन न्योछावर किया। ऐसे अवतारी महापुरुष समाज को विरले ही प्राप्त होते हैं। महंत सुतीक्ष्ण मुनि एवं महंत दिनेश दास महाराज ने कहा कि संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है। ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज ने जीवन पर्यंत सनातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए समाज को सेवा का संदेश दिया। गरीब असहाय लोगों की मदद करना और गौ गंगा संरक्षण संवर्धन उनके जीवन का मूल उद्देश्य था। राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में उन्होंने जो योगदान दिया। संत समाज इसके लिए सदैव उनका ऋणी रहेगा। इस अवसर पर महंत निर्मल दास,महंत शिवानंद,स्वामी दिनेश दास,साध्वी शरण ज्योति मां,साध्वी जीवन ज्योति मां,साध्वी पूजा ज्योति मां,साध्वी दिव्य ज्योति मां,साध्वी तरूण ज्योति मां,साध्वी शरद ज्योति मां,साध्वी परम ज्योति मां,समाजसेवी जगदीश चावला,महेश भट्ट,रवि कुमार आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।