हरिद्वार। आमजन व छात्रों को कानूनी जानकारी देने के भारतीय जागरूकता समिति के प्रयासों से समाज में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ी है। समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए एस.एम.जे.एन.कॉलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्तरा ने बताया कि भारतीय जागरूकता समिति द्वारा स्कूल कॉलेजो में शिविर का आयोजन कर कानूनी जानकारी देने से छात्रों में साइबर क्राइम, ट्रैफिक लॉ, नशे जैसे विषयों पर कानूनी जानकारी बढ़ी है। जिसका छात्रों को लाभ होगा। विद्या विहार एकेडमी के संचालक विजेंदर पालीवाल ने बताया कि समिति का उद्देश्य समाज मे कानून का प्रचार प्रसार करना है। जिसमे समाज का प्रत्येक वर्ग समिति का सहयोग करता है। समिति के उपाध्यक्ष नितिन गौतम ने बताया कि समाज के एक बड़े वर्ग में कानून के ज्ञान का अभाव है। जिसे दूर करने में समिति अहम योगदान कर रही है। समिति के उपाध्यक्ष आशु चैधरी ने बताया कि समिति के अध्यक्ष एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी की सोच तथा समिति के सदस्यों के सहयोग से समाज में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ी है। समिति की वीमेंस विंग की अध्यक्ष शिवानी गौड़ ने बताया कि समिति के प्रयासों से महिलाओं में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुई हैं। समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मिगलानी ने बताया कि सभी को कानून की जानकारी देने के उद्देश्य को पूरा करने में विनीत चैधरी,सिद्धार्थ प्रधान,पी.के. श्रीवास्तव,अर्चना शर्मा,रूपम जोहरी,वर्षा श्रीवास्तव,पूजा शर्मा,अर्पिता सक्सेना सहित सभी सदस्यों का अहम योगदान है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment