Skip to main content

संत सम्मेलन के साथ हुआ अजर निर्वाण महोत्सव संपन्न

 


हरिद्वार। सप्त सरोवर क्षेत्र स्थित स्वामी अजरानंद महिला आश्रम ट्रस्ट के तत्वाधान में अजर निर्वाण महोत्सव के अंतर्गत संत सम्मेलन संपन्न हुआ। स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय एवं संस्था के परमाध्यक्ष स्वामी स्वयंमानंद महाराज के संयोजन में एवं महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज की अध्यक्षता में संतजनों ने ब्रह्मलीन स्वामी अजरानंद महाराज, सच्चिदानंद महाराज,माता शांतानंद एवं माता स्वरूपानंद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने स्वामी अजरानंद महाराज को नमन करते हुए कहा कि हरिद्वार में नेत्रहीन दिव्यांगों के लिए विद्यालय स्थापना करने का महान कार्य स्वामी अजरानंद महाराज ने किया। जिसके लिए वे सदैव याद किए जाते रहेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज,महंत सूरज दास,स्वामी माधवानंद सहित संत जनों ने श्रद्धांजलि सभा में अपने विचार प्रकट किए और संस्था के संचालकों के प्रति मंगलकामनाएं ज्ञापित की। अजर धाम आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वयंमानंद महाराज ने आए हुए संत महंत जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमारे गुरु जनों ने जो सेवा के प्रकल्प शुरू किए हैं। वे निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेंगे और संस्था संत जनों के आशीर्वाद से परमार्थ के कार्य में सदैव संल्गन रहेगी। समारोह की अध्यक्षता करते हुए भगवत धाम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज ने कहा कि स्वामी अजरानंद महाराज ने सर्वप्रथम हरिद्वार में अंध विद्यालय की स्थापना कर समाज सेवा का जो कार्य किया। आज यह विद्यालय समस्त उत्तराखंड में नेत्रहीन दिव्यांगो के लिए सेवा कार्य कर रहा है वह स्तुत्य है। इस अवसर पर स्वामी बिचित्रानंद,ज्ञानानंद शास्त्री,महंत जमना दास,पार्षद अनिल मिश्रा, शिवदास दुबे,विनोद शर्मा,विदेश गुप्ता,रमेश कुमार, मुंशी राम आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।