हरिद्वार। सूचना एवं लोकसम्पर्क विभाग उत्तराखण्ड के दस कार्मिको को सूचना एवं जिला सूचना अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है। इस सम्बन्ध मे सूचना एवं लोकसम्पर्क विभाग के महानिदेशक रणवीर सिंह चैहान द्वारा जारी आदेश के क्रम में विभाग के 02 अनुवादकों एवं 08 अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों को सूचना अधिकारी,जिला सूचना अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस सम्बन्ध में जारी आदेश में पदोन्नत कार्मिकों को वर्तमान तैनाती जनपद,कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये गये हैं। इनके स्थानान्तरण अन्यत्र तैनाती के आदेश बाद में निर्गत किये जायेंगे। जिन कार्मिकों को सूचना अधिकारी,जिला सूचना अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है उनमें कु. दीपा रानी गौड़, दिनेश कुमार,गोविन्द सिंह बिष्ट,गिरिजा शंकर जोशी,अजनेश राणा,मनोज कुमार सती,वीरेन्द्र सिंह राणा,श्रीमती ज्योति सुन्दरियाल,अहमद नदीम तथा कु.जानकी देवी शामिल हैं। विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चैहान, अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला,संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी,के.एस. चैहान, उपनिदेशक नितिन उपाध्याय, मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनियां ने भी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है। सभी पदोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। पदोन्नत अधिकारियों ने विशेष प्रमुख सचिव सूचना, महानिदेशक सूचना के साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment