Skip to main content

कत्थक सम्राट बिरजू महाराज की पुण्य स्मृति में चार दिवसीय नृत्य कार्यशाला शुरू,


 हरिद्वार। पर्यावरण बचाने के संदेश के साथ चार दिवसीय कथक कार्यशाला भेल के सेक्टर 4 के कम्युनिटी सेंटर में प्रारंभ हुई। एब्स्ट्रेक्ट डिवाइन डांस फाउंडेशन ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यशाला में हरिद्वार जिले के स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं. यह कार्यशाला कथक सम्राट कार्यशाला में कथक सम्राट बिरजू महाराज को समर्पित है,उनकी पुण्य स्मृति में आयोजित इस कार्यशाला में छात्र छात्राओं को बिरजू महाराज के कथक नृत्य के गुर सिखाए जा रहे हैं। बिरजू महाराज की शिष्या अंजलि सचदेवा ने अपने गुरु के साथ बिताए 17 सालों के अनुभवों को साझा करते हुए संगीत के छात्र छात्राओं को बिरजू महाराज की नृत्य कला की बारीकियों को बताया। एब्स्ट्रेक्ट डिवाइन डांस फाउंडेशन ग्रुप की अध्यक्षा माधवी भट्टाचार्य ने बताया कि नृत्य का सीधा संबंध अध्यात्म से है। बिरजू महाराज के बताए हुए जीवन के मूल्यों को अपनी साधना में आत्मसात करने की सदा प्रेरणा देती है। विश्व पर्यावरण दिवस की संध्या के दिन आयोजित इस शास्त्रीय संगीत की कार्यशाला के पहले दिन सभी अतिथियों और संगीत प्रेमियों को कथक सम्राट बिरजू महाराज की याद में पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भेल के महाप्रबंधक (एचआर) नीरज दवे ने शास्त्रीय संगीत की मर्मज्ञ माधवी भट्टाचार्य के अहर्निश प्रयास कोसराहा उन्होंने कहा कि वह भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में कई वर्षों से जुटी है. दवे ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत अजर और अमर है इसकी तुलना विश्व के किसी भी संगीत से नहीं की जा सकती है और हरिद्वार जैसी तीर्थ नगरी में माधवी द्वारा शास्त्रीय संगीत की धारा को प्रवाहित करने का कार्य प्रशंसनीय है। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा माधवी भट्टाचार्य ने विशिष्ट अतिथि चिन्मय एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन कर्नल राकेश सचदेवा एवं उनकी पत्नी को बिरजू महाराज का चित्र भेंट दिया। अंजलि सचदेवा ने कहा कि अपनी प्रस्तुति के दौरान छात्राओं को बिरजू महाराज के बताए हुए सू की हर नृत्य मुद्रा करते हुए भगवान कृष्ण का स्मरण करना चाहिए। एक्सट्रैक्ट डिवाइन डांस ग्रुप की छात्रा नृत्यांगना आयुषी देवरानी ने राम भजन पर अपनी प्रस्तुति दी। बिरजू महाराज के शिष्य वृंदावन से पधारे आशीष सिंह ने भी ताल कदम की कुछ प्रस्तुतियां दी. कमांडर आमोद चैधरी ने कहा कि सदा शाश्वत है और रहेगा.इसको सीखने से जीवन में भी अनुशासन बना रहता है। इस अवसर पर राधिका नागरथ,नेहा मलिक, ओंकात,साधना सिंह आदि लोग मौजूद थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।