हरिद्वार। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री व वर्तमान में भाजपा नेता मुकुल उपाध्याय गुरुवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में पहुंचे। शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुकुल उपाध्याय ने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन के महानायक स्वामी श्रद्धानन्द ने इस विवि को बनाने में अपना जीवन समर्पित कर दिया। यहां की शिक्षा प्रणाली अन्य विश्वविद्यालयों से भिन्न है। यह संस्थान विद्यार्थियों में संस्कार गढ़ता है। आज मेरा यहां पर सम्मान हुआ यह मेरे लिए एक स्वर्णिम दिन है। विवि के सहायक कुलसचिव, शिक्षा डॉ.पंकज कौशिक,मानव अधिकार संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, कुलभूषण शर्मा ने विचार रखे। इस अवसर पर डॉ.सचिन पाठक,प्रकाश तिवारी, हेमन्त सिंह नेगी, धीरज कौशिक,राजीव कुमार,नीरज भट्ट,हेमन्त पाल, राजीव गुप्ता,संजय शर्मा,मुकेश कपिल,जीवन आर्य,मुदित अग्रवाल,विकास चैहान,सुमित खत्री,जितेन्द्र कुमार कोरी,धर्मेंन्द्र चैधरी,मामराज आदि ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालय में मुकुल उपाध्याय उनकी धर्मपत्नी तथा पुत्र-पुत्री का माल्यार्पण कर व गंगाजली भेट कर सम्मानित किया।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment