Skip to main content

कश्यप समाज से माफी मांगे विधायक-गिरीश चेतन यादव


 हरिद्वार। निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चेतन यादव ने कहा है कि अगर रूड़की से भाजपा विधायक कश्यप् समाज के वरिष्ठ नेता अरविंद कश्यप से माफी नही मांगते है तो अगामी लोस चुनाव मे भाजपा को इसका नुकसान होगा। गुरूवार को प्रेस क्लब मे पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री यादव ने कहा कि बीती 25 जून को रुड़की व्यापार मंडल के अध्यक्ष और कश्यप समाज के वरिष्ठ नेता अरविंद कश्यप के पूतला दहन से अक्रोशित निषाद पार्टी और कश्यप समाज के लोंग आक्रोशित है। इस कार्य के लिए विधायक प्रदीप बत्रा को जिम्मेदारी ठहराते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रैसवार्ता के दौरान निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चेतन यादव ने कहा कि अरविंद कश्यप एक सम्मानित व्यापारी तथा कश्यप समाज के प्रदेश स्तरीय नेता हैं। हाल ही में भाजपा द्वारा कल्पना सैनी को राज्यसभा के लिए नामित किए जाने पर उनके स्वागत के लिए अरविंद कश्यप ने पूरे शहर में होर्डिंग आदि लगवाए थे। लेकिन विधायक प्रदीप बत्रा को यह रास नहीं आया और उन्होंने अरविंद कश्यप का पुतला जलाया। जिससे केवल अरविंद कश्यप ही नही बल्कि पूरे प्रदेश के कश्यप समाज की भावनाए आहत हुई है। जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नही किया जायेगा। निषाद पार्टी इसकी घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि भले ही निषाद पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन में हो। लेकिन प्रदेश के कश्यप समाज के अपमान को किसी भी सूरत में स्वीकार नही किया जायेगा। इस दौरान अरविंद कश्यप ने कहा कि प्रदीप बत्रा को कल्पना सैनी की ताजपोशी बर्दाश्त नहीं हो रही। प्रदीप बत्रा ने कल्पना सैनी के स्वागत के लिए कहीं एक पोस्टर तक नहीं लगाया। यदि उन्होंने शहर भर में कल्पना सैनी के स्वागत के लिए होर्डिंग लगाए तो वह भी उन्हें पसंद नही आया। अरविंद कश्यप ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदीप बत्रा चाहते हैं कि ओबीसी समाज को सम्मान और उसका हक ना मिले।  इस दौरान कश्यप धर्मशाला के मीडिया प्रभारी सुशील कश्यप और कश्यप दल के अध्यक्ष बलराम कश्यप ने कहा कि विधायक प्रदीप बत्रा ने उस कश्यप समाज का अपमान किया है। जिसके बल पर वह तीसरी बार विधायक बने हैं। इस दौरान संवेधानिक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयभगवान कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज भाजपा का कट्टर वोटर है। बीजेपी नेताओं की ताजपोशी में कश्यप समाज का बड़ा सहयोग रहता है। यदि कश्यप समाज से विधायक प्रदीप बत्रा ने माफी नहीं मांगी, तो 2024 में के लोकसभा चुनाव में परिणाम बेहद गंभीर हो सकते हैं। वार्ता के दौरान राष्ट्रीय प्रचारक श्याम कश्यप,रुड़की व्यापार मंडल के महासचिव कमल चावला तथा राजीव कश्यप,सुशील कश्यप,सुमित कश्यप,अरुण कश्यप, रामकिशन कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।