हरिद्वार। खाद्यपूर्ति विभाग में अधिकारियों का रवैया उचित नहीं है, यह बेहद चिंता जनक है। मैंने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। मुख्यमंत्री मामले में आगे का निर्णय लेंगे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने गुरूवार को ज्वालापुर हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता में ये बातें कहीं। खाद्य आयुक्त ने बुधवार को छह डीएसओ के तबादले कर दिए थे। इसकी जानकारी लगने पर मंत्री नाराज हो गई थीं। उन्होंने तबादला आदेशों को निरस्त कर दिया था। गुरुवार को हरिद्वार में भी मंत्री रेखा आर्य ने इसको लेकर नाराजगी जताई। वहीं, मंत्री रेखा आर्य ने आंगनबाड़ी केंद्रों की कई कार्यकर्ताओं के खाते में मानदेय न पहुंचने के मामले में कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का मानदेय सरकार की तरफ से भेजा जा चुका है। कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अकाउंट नंबर गलत हैं और कई मामलों में कार्यकर्ताओं के नाम गलत हैं। विभिन्न आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के खातों में कोई न कोई कमी है। दिक्कतों की वजह से मानदेय पहुंचने में समस्या पैदा हुई है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment