Skip to main content

सांसद ने साईकिल चलाकर पर्यावरण,सुरक्षा,स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया

 


हरिद्वार। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के तत्वावधान में 75वां आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हर की पैड़ी से गॉधी उद्यान बीएचईएल तक 7.5 किलोमीटर तक 75 युवाओ द्वारा साईकिल रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ सांसद नरेश बंसल के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री के फिट इंडिया के सपने को साकार करने के लिए साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली का उद्देश्य आमजन मानस को फिट रखने के लिए किया जा रहा है। युवाओं के माध्यम से आम जनमानस साईकिल को जाने पहचाने और अधिक से अधिक साईकिल का प्रयोग करे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में 67 प्रतिशत भागीदारी युवाओं की है, जो आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं,को पर्यावरण सुरक्षा,स्वास्थ्य के लिए साईकिल का महत्व बताया तथा साईकिल चलाकर फिट रहने का संदेश दिया। उन्होंने मॉ गंगा के तट पर भारत को स्वस्थ्य रखने तथा आजादी का स्वर्ण काल 2047 का भारत कैसा होगा तथा नये भारत की कामना की। हमारे ऋषि मुनियों ने योग, प्राणायाम का महत्व बताया तथा सम्पूर्ण विश्व को योग हमारे देश की ही देन है। 21 जून को होने वाले योग दिवस का महत्व बताया तथा भारत का योग दिवस पूरा विश्व मना रहा है, इसलिए भारत विश्व गुरू कहलाता है। वहीं जिला युवा अधिकारी ने बताया कि पूरे भारत में 75 प्रतिष्ठित जगहों पर नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आज साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है इस रैली का उद्देश्य युवाओं को फिट रहने और प्रदूषण मुक्त जीवन जीने की ओर प्रेरित करना है। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह,गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा,एन.एस.एस जिला समन्वयक डा.एस.पी.सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी हिमांशु सिंह, जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य, सचिव रेड क्रास सोसाइटी डा0 नरेश चैधरी, मुकुल एवं विभिन्न युवा मंडलों, एनएसएस के युवा आदि उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।