Skip to main content

तीन दर्जन से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए

 


हरिद्वार। शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। देवपुरा स्थित भारत सेवाश्रम में आयोजित भाजपा के गरीब कल्याण सम्मेलन के दौरान तीन दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। स्थानीय सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक, शिक्षामंत्री डा.धनसिंह रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक सुरेश राठौर,पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.जयपालन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, जिला महामंत्री विकास तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल अरोड़ा ने कांग्रेस छोड़कर आए कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता प्रदान करते हुए फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी रहे विवेक भूषण विक्की के संयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करने में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि की मुख्य भूमिका रही। भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए सांसद डा.निशंक ने कहा कि कांग्रेस से युवाओं का मोहभंग हो रहा है। पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर युवा लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। शिक्षा मंत्री डा.धनसिंह रावत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। केंद्र की मोदी सरकार की विकास परक नीतियों से समाज के प्रत्येक वर्ग में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विवेक भूषण विक्की, केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार के पूर्व चेयरमैन शुभम शर्मा व अमन गौड़ ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी व कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिलने के चलते तथा प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में अमित जोशी, सुशांत मेहता, रजनीश, मयंक, मयूर, रितेश कुमार, मोहित सैनी, आशीष पाराशर, संतोष ध्यानी, राजु कुमार, आकाशचंद शर्मा,गौरव गोस्वामी, राहुल राणा, गगन गुप्ता, रविन्द्र, पवन चैहान, यश चैहान, अभिषेक राय, वरदान भारद्वाज, मोहन कुमार, ओमप्रकाश, संदीप चैहान, शुभम नौटियाल आदि प्रमुख हैं। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।