Skip to main content

शास्त्रार्थ तो भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर-श्रीमहंत स्वामी नारायण गिरी

 


हरिद्वार। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रीदुधेश्वरनाथ मठ गाजियाबाद के पीठाधीश्वर श्रीमहन्त स्वामी नारायण गिरी जी से महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने शिवशक्ति धाम डासना आकर कहा कि अगर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज इस्लाम की किताबो के आधार पर कोई शास्त्रार्थ करना चाहते हैं तो इसमें किसी को क्या दिक्कत हो सकती। शास्त्रार्थ तो भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है जिससे सत्य और असत्य का निर्धारण होता है। अगर कोई अपने धर्म की किताबो में लिखे हुए सत्य को बोलेने के लिये किसी महिला को हत्या और बलात्कार की धमकी देता है तो हम हर सम्भव तरीके से इसका विरोध करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज धर्म की लड़ाई लड़ रहे हैं जिसमें सम्पूर्ण संत समाज और जूना अखाड़ा उनके साथ है। हमने उन्हें महामंडलेश्वर इसलिए बनाया है ताकि वो धर्म की लड़ाई अच्छी तरह से लड़ सकें। स्वामी नारायण गिरी जी के समर्थन और आशीर्वाद के लिये महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्हें आश्वासन दिया कि अगर अपने धर्म की रक्षा और सम्मान के लिये प्राण देने पड़े तो वो इसे अपना सौभाग्य मानेंगे। वैसे विश्व का अटल सत्य है कि मेरी मौत का दिन मेरी माँ और महादेव तय करेंगे,ना कि ये सम्पूर्ण मानवता के शत्रु भेड़िये।जब तक एक भी सांस बाकी है,इस्लाम के जिहाद से मानवता को बचाने का संघर्ष जारी रहेगा।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...