Skip to main content

कासा ग्रीन की हठधर्मिता से शहर बना कूड़ा घर: अनिरूद्ध भाटी


 हरिद्वार। विगत एक सप्ताह से उत्तरी हरिद्वार समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगे कूड़े के ढेर से परेशान क्षेत्रवासियों व व्यापारियों ने भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में कूड़े के ढेर पर खड़े होकर कासा ग्रीन व नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।  इस अवसर पर अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि कासा ग्रीन की हठधर्मिता से हरिद्वार जैसी विश्व विख्यात तीर्थस्थली कूड़े के ढेर में तब्दील हो गयी है। शहर के प्रत्येक क्षेत्र में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जिन्हें अवारा पशु सड़कों पर फैला रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों व तीर्थयात्रियों का सड़कों पर चलना भी दूभर हो गया है। अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर संक्रामक बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। शहर की सफाई व्यवस्था के प्रति मेयर व नगर निगम के अधिकारी संवेदनहीन बने हुए हैं। मेयर व कासा ग्रीन के गठजोड़ के चलते शहर की सफाई व्यवस्था चैपट हो गयी है। मेयर के संरक्षण के चलते कासा ग्रीन बेलगाम होकर कार्य कर रही है। पार्षदों व नगर निगम के अधिकारियों के कहने के बावजूद भी कूड़ा नियमित रूप से नहीं उठाया जा रहा है। प्रतिमाह पचासों लाख रूपये कासा ग्रीन को देने के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। शिवशक्ति व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार में प्रतिदिन हजारों की संख्या में तीर्थयात्री आते हैं। प्रत्येक गली-मौहल्ले में लगे कूड़े के ढेर से हरिद्वार तीर्थनगरी की मर्यादा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। हरिद्वार की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने में मेयर अनिता शर्मा नाकाम साबित हुई हैं। भाजपा वार्ड अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि निगम की मेयर व कासा ग्रीन कम्पनी को शहर की सफाई व्यवस्था व शहरवासियों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं है। इस अवसर पर मुख्य रूप से व्यापारी नेता विपिन शर्मा,भगत योगेश स्वामी,मान्धाता गिरि,सुनील सैनी, महेश कुमार,पुष्कर उपाध्याय,हंसराज आहूजा,विक्की पाल,राजकुमार निषाद,गोपी सैनी,आशु आहूजा,रूपेश शर्मा,नीटू कुमार,रमेश कुमार,राकेश कुमार,रमन यादव, रमाकांत शर्मा समेत अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।